प्रशासन ने उपसरपंच का हटाया अवैध कब्जा
बालोद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिवनी ग्राम आंवराभाठा में उपसरपंच ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने वर्ष 2015 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज सुबह से प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा हटा दिया।
ग्राम पंचायत सिवनी के उप सरपंच मुरलीधर सिन्हा द्वारा आश्रित ग्राम आंवराभाठा में अवैध कब्जा किया गया था जिसको लेकर पंचायत सहित ग्रामीणों ने वर्ष 2015 में आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद से उक्त मामले ने कई सारे मोड लिए विवाद की स्थिति निर्मित हुई परंतु अब जाकर मामले पर राजस्व विभाग एवं पंचायत ने कार्यवाही करते हुए बेजा कब्जा तोड़ दिया है आज सुबह11 बजे से यह कार्रवाई किया जा रहा था और अभी ही इसे तोड़ दिया गया है साथ ही राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही भी की गई है।
ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच सुख सागर निषाद ने बताया कि राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी पहुंचे हुए थे जिनकी उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई के बाद से भविष्य में अवैध कब्जा करने वालों के हौसले पस्त पड़ेंगे।