सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का होगा प्रदर्शन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का होगा प्रदर्शन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु मतदाताओं में और अधिक जागरूकता लाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जाएगा। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केन्द्रों और बड़े ग्रामों एवं हाट बाजारों में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो के संचालन और प्रयोग विधि के संबंध में मतदाताओं एवं राजनीतिक दलो को जानकारी दी जायेगी। इस हेतु कलेक्टर श्री बनसोड़ ने ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों के प्रदर्शन एवं संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अरूण कुमार खलखो को नोडल अधिकारी एवं क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता श्री भानू प्रताप मिर्रे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने तहसील जांजगीर के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो के प्रदर्शन करने हेतु नायब तहसीलदार श्री कमल किशोर पाटनवार, तहसील अकलतरा के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु नायब तहसीलदार श्री करूणा आहेर, तहसील बलौदा के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु नायब तहसीलदार श्री अतुल कुमार, तहसील नवागढ़ के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु नायब तहसीलदार श्री संजय मिंज, तहसील चांपा के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु नायब तहसीलदार चंद्रशीला जायसवाल, तहसील सक्ती के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु श्री शिवकुमार डड़सेना, तहसील सक्ती डभरा के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु श्री सिद्वार्थ अनंत और तहसील जैजैपुर के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रियंका बंजारा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह तहसील नवागढ़ के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु नायब तहसीलदार नेत्रप्रभा सिदार एवं तहसील मालखरौंदा के सभी मतदान केन्द्रो में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनो को प्रदर्शन करने हेतु नायब तहसीलदार आस्था चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रो के मतदान केन्द्रो में अलग-अलग तिथियो कल 22 जनवरी से 28 फरवरी तक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रदर्शन किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.