कलेक्टर द्वारा गठित टीम धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान की रोकथाम के लिए कर रही कार्यवाही
बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर राजस्व विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में बिचौलियों के अवैध धान की रोकथाम के लिए आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण टीम द्वारा बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला के कोचिया धनसिंह से 23.20 क्विंटल अवैध धान और नरेन्द्र कुमार से 54 क्विंटल अवैध धान, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धोबेदंड में कोचिया उमेन्द्र लाल यादव के वाहन से 13.20 क्विंटल अवैध धान, कोचिया तोरण कोर्राम के वाहन से 16.40 क्विंटल अवैध धान तथा ग्राम चिपरा के नसीद राम के किराना दुकान में 12.40 क्विंटल अवैध धान और गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कुलिया के किषोर कुमार साहू से 40 क्विंटल अवैध धान, ग्राम कोलिहामार के चेतन साहू के गोदाम से 23.60 क्विंटल अवैध धान, ग्राम कनेरी नवागॉव के कोचिया लीलाराम निषाद से 10.40 क्विंटल अवैध धान और ग्राम कनेरी के ही व्यापारी सुभान अली के गोदाम से 24 क्विंटल अवैध धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।