CM अरविंद केजरीवाल को मिली हमले की धमकी, दिल्ली पुलिस में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को एक अज्ञात शख्स ने फोन कर हमला करने की धमकी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल के निजी सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी को धमकी भरा ईमेल आया था।
बताया जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी है कि किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर दिल्ली के मुख्यमंत्री को हमला करने की धमकी दी है। उस अज्ञात शख्स ने फोन कर बताया है कि वह विकासपुरी में रहता है। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री पर हमला कर सकता है और कोई कॉलर आईडी इंस्टॉल नहीं होने की वजह से कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

 
 
                             
                            