वन खेलों के पदक विजेता खिलाडियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सोमवार की सुबह मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में 24वें अखिल भारतीय वन खेलों के पदक विजेता खिलाडियों ने सौजन्य मुलाकात की। खिलाडियों ने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वन खेलों में छत्तीसगढ़ के 241 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ की टीम ने 70 स्वर्ण पदक, 52 रजत और 31 कांस्य सहित कुल 153 पदक जीत कर प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्पियनशिप जीती। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए वन मंत्री सहित खिलाडि़यों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सी.के. खेतान और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इन खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस माह की नौ से 13 तारीख तक किया गया। जिसमें देश के सभी राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय वन संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 2402 खिलाडि़यों ने भाग लिया।
00 24 वें अखिल भारतीय वन खेलों में छत्तीसगढ़ बना ओवर आल चैम्पियन