किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से जाएगा ब्याह रचाने
मुंगेली। एक किसान पुत्र अपने दादा के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात जाने वाला है और हेलीकॉप्टर से ही अपनी दुल्हनिया को लेकर वापस लौटेगा.
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला स्थित छोटे से गांव घोरपुरा गांव की है यहां के निवासी किसान पुत्र और मालगुजार धर्मराज सिंह का यह सपना था कि उसके इकलौते पोते अंकुश सिंह हेलीकॉप्टर से बारात जाए और हेलीकॉप्टर से ही दुल्हन लेकर आए और बारात जाऊंगा तो हेलीकॉप्टर से ही. इसी सपने को पूरा करने ये सब किया जा रहा है.
दादा के इसी सपने को पूरा करने के लिए पोता अंकुश सिंह जो कि दूल्हा बनने जा रहा है. उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है इसके लिए उसने डक्कन कंपनी से किराए पर हेलीकॉप्टर लिया है. जिससे अपने दादा धर्मराज सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 8 सीटर इस हेलीकॉप्टर में सवार होकर 22 जनवरी को 3 बजे मुंगेली से शहडोल बारात जाएंगे. शहडोल में अरुण सिंह की पुत्री आदर्शिता सिंह के साथ विवाह कर विवाह के बंधन में बंधने जा रहा है. विवाह के पश्चात 23 जनवरी को दूल्हा अंकुश सिंह अपनी दुल्हन आदर्शिता सिंह को हेलीकॉप्टर से लेकर मुंगेली पहुंचेंगा.
