सड़क हादसे में एक महिला की मौत
रायपुर। टाटीबंध चौक पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज सुबह करीब 10 बजे टाटीबंध चौक के वॉल्वो शोरूम के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा बाई लोवंशी उम्र 62 साल तालपुरी भिलाई से अपने पति के साथ बाइक से खम्हारडीह अपने बच्चे से मिलने जा रही थी। तभी चन्दनीडीह के पास एक अज्ञात वहां ने ठोकर मार दी। इस घटना से महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।