मुंबई। पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठिए को बाहर करने की मांग को लेकर आयोजित रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि मुझे समझ में नहीं आता है कि मुस्लिम नागरिकता कानून (CAA) का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि CAA भारत में जन्मे मुसलमानों के लिए नहीं है। आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं?
राज ठाकरे की दहाड़…💪
घुसपैठिए करो बहार… ✊ pic.twitter.com/T1ZXvrNH6n— Nikita yagnik. ॐ.🚩 (@YagnikNikitaben) February 9, 2020
पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठिए को बाहर करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आज बड़ी रैली हुई। रैली को लेकर बड़ी तादाद में MNS कार्यकर्ता और समर्थक जुटे।
https://twitter.com/KmSaravag/status/1226508588190965761?s=20
राज ठाकरे की पार्टी ने अवैध रूप से देश में घुसे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुस्लिमों को बाहर निकालने की मांग को लेकर जुलूस का आयोजन किया। इस महामोर्चे में मनसे के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
https://twitter.com/NindaTurtles/status/1226480551508561922?s=20
जुलूस हिंदू जिमखाना से शुरू होकर मरीन ड्राइव से होते हुए दक्षिणी मुंबई स्थित आजाद मैदान में समाप्त हुआ। यहांराज ठाकरे ने जनसभा को संबोधित किया।
संघर्ष यज्ञातून उठली एक केशरी ज्वाला… #मनसे_महामोर्चा 🚩 pic.twitter.com/I6cDJC8nlm
— MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) February 9, 2020
इससे पहले मुंबई पुलिस प्रवक्ता ने कहा था कि स्थानीय पुलिस के अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल, दंगा रोधी पुलिस, त्वरित कार्य बल, बम निरोधक दस्ता और 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मोर्चे के मार्ग पर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भीड़ में सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही ड्रोन कैमरों और CCTV से भी निगरानी रखी जाएगी।
महाराष्ट्र सैनिकांची अलोट उपस्थिती… #मनसे_महामोर्चा 🚩 pic.twitter.com/ixeExt7ifp
— MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) February 9, 2020