असम के गुवाहटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का रंगारंग आगाज, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। असम के गुवाहटी में आज से खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण का समारोह शुरू हो गया है। 13 दिनों तक चलने वाला खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच 20 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी। गुवाहटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण समारोह उद्घाटन आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का उद्घाटन खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया। इस मौके में तेज धाविका हिमा दास और बॉक्सर मैरी कॉम भी शामिल थी। इस आयोजन में कई स्टार खिलाड़ी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ी भाग ले रहे है। पिछले साल खेलो इंडिया का आयोजन मुबंई में किया गया था।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.