नई दिल्ली। चुनावी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली के कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा है। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के बहाने मोदी सरकार को घेरा और कहा कहा कि दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है? उन्हें तो ऊपर से आए आदेश को मानना होता है।
श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें कहा जाता है कि आपको हिंसा नहीं रोकनी, कानून और व्यवस्था ठीक नहीं करना है तो वो बेचारे क्या करेंगे? अगर नहीं मानेंगे को सस्पेंड हो जाएंगे। आपको बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा और आप में कड़ी टक्कर मानी जा रही है।