राफेल मामले में मोदी सरकार सच का सामना करें-कांग्रेस

राफेल मामले में मोदी सरकार सच का सामना करें-कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोदी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं होने के दावें को खोखले आधारहीन अैर जनता की आंखों धूल झोंकना निरूपित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा को चुनौती दी है कि अगर भ्रष्टाचार से मोदी जी को इतना ही परहेज है तो राफेल घोटाले में मोदी जी और भाजपा सच का सामना क्यों नहीं कर पा रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार की ललक के चलते देश के सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। देश की सुरक्षा के लिए वायुसेना की जरूरतों के मुताबिक कांग्रेस शासनकाल में 126 राफेल विमान खरीदने के निर्णय को पलटते हुए मोदी सरकार ने अत्यधिक दामों में 36 राफेल विमान खरीद कर राफेल घोटाला किया।

उन्होंने कहा है कि राफेल को लेकर पूरे देश में मोदी सरकार के प्रति गहरी नाराजगी का वातावरण है। प्रदेश वायुसेना को 126 लड़ाकू विमानों को आवश्यकता थी। कांग्रेस की सरकार ने 126 लड़ाकू विमान राफेल कंपनी से खरीदने का अनुबंध किया था। मोदी सरकार ने उसी राशि से उतनी ही राशि से सिर्फ 36 लड़ाकू विमान खरीदे। मोदी सरकार ने न केवल राफेल मामले में घोटाला किया है वहीं देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाला है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राफेल घोटाला भारत का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है, जो साफ तौर से भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है। मोदी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सामने असत्य कथन व झूठे बयान देकर संसद के विशेषाधिकार का उल्लंघन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के झूठ के पुलिंदे का भंडाफोड़ कर दिया। त्रिवेदी ने कहा है कि राफेल घोटाला सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने, देशहित के साथ समझौता करने, देश की सुरक्षा को कमजोर करने, सरकारी कंपनी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की अनदेखी करने एवं पूंजीपति मि़़त्रों को फायदा पहुंचाने का दुखद एवं घिनौना वृत्तांत है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.