समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए रायपुर के तिवारी दम्पत्ति को मुक्त कराने के लिए सरकार करेगी हर संभव प्रयास : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए भनपुरी, रायपुर के तिवारी दम्पत्ति की सुरक्षा और उन्हें मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के अधिकारी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावास से लगातार सम्पर्क में हैं। मैंने विजय तिवारी के भाई पवन तिवारी से टेलीफोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उनके लिए जो भी बेहतर होगा, वह किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने भी उनसे मुलाकात की है। मुख्यमंत्री आज सवेरे जशपुर के लिए रवाना होने के पहले माना विमान तल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने यह खबर मिलने पर कि छत्तीसगढ़ रायपुर भनपुरी के विजय तिवारी और उनकी पत्नी को समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया है, तत्काल अधिकारियों को तिवारी दम्पत्ति की मदद के लिए हर संभव उपाय के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.