कृषिमंत्री ने किया शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन
बेमेतरा। साजा ब्लाक मुख्यालय में धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन शनिवार को कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने किया। शेड 24 लाख की लागत से बनेगा। कृषिमंत्री श्री चौबे ने कहा वे प्रदेश के मंत्री होने के साथ ही साजा विधानसभा के सेवक भी है। भूमिपूजन में बेमेतरा मंडी के वरिष्ठ अधिकारी, साजा सेवा सहकारी समिति के सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे।