26/11 मुंबई हमला : अमित शाह ने मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, किया सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन

नई दिल्ली। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के आज 12 साल हो गए हैं। मुंबई के अलग-अलग जगहों में हुए आतंकी हमले में 170 लोगों की जान चली गई थी, और लगभग 300 लोग घायल हुए थे। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 26/11 के मुंबई अटैक को याद करते हुए ट्वीट कर जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने गुरुवार को किए ट्वीट में लिखा है, ”मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन। यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।”

अमित शाह ने इसी के साथ संविधान दिवस की भी बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ” भारत की एकता और विकासशीलता की सबसे बड़ी शक्ति हमारा प्रगतिशील संविधान है। आज संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब जी को नमन करता हूं। मोदी सरकार देश के महापुरुषों के स्वप्न और संविधान के अनुरूप देश के हर वर्ग को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है।’

26/11 के मुंबई आतंकी अटैक में एक ही वक्त ताजमहल होटल, ऑबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, वीटी स्टेशन आदि स्थानों पर गोलीबारी हुई थी। जिसमें 170 लोगों की जान चली गई थी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.