नई दिल्ली। भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों रोगियों की संख्या में वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस महामारी से 53,285 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,61,908 है।
➡️ भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है
➡️ https://t.co/BejYXsmlRJ pic.twitter.com/RMvUrNR6MO— PIB in Bihar 🇮🇳 (@PIB_Patna) November 2, 2020
देश में कोविड-19 के स्रकिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 6.83 प्रतिशत ही हैं। सिर्फ दो महीने की अवधि के दौरान, सक्रिय मामलों के प्रतिशत में 3 गुना से अधिक की कमी देखी गई है। 3 सितंबर को सक्रिय मामलों का प्रतिशत 21.16 था।
भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 के संचयी परीक्षणों की संख्या में तेसे वृद्धि दर्ज की है। इस विस्तारित परीक्षण से शीघ्र पहचान और फिर उचित उपचार करने में मदद मिलता है। इसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या आज 11 करोड़ (11,07,43,103) का आंकड़ा पार कर गया है।