BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को दोबारा माइनर हार्ट अटैक, अपोलो हॉस्पिटल में हुए एडमिट

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली फिर से बीमार पड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बुधवार को उन्हें सीने में दर्द के साथ कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया। उन्हें एक बार फिर सीने में परेशानी महसूस हुई इसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। सौरव गांगुली की तबीयत फिलहाल कैसी है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक गांगुली की तबीयत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है। गांगुली की दोबारा तबीयत बिगड़ने का समाचार को सुनने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सौरव गांगुली को एक प्राइवेट हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल उन्हें वर्कआउट करते हुए अचानक दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद गांगुली को 2 जनवरी को सुबह कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी उसी दिन ही एंजियोप्लास्टी सर्जरी की। उनका इलाज 13 डॉक्टरों की टीम ने किया। पांच दिनों के इलाज के बाद 7 जनवरी को गांगुली को छुट्टी दे दी गई। जब सबकुछ ठीक हो गया, तो वह बुधवार को फिर से बीमार पड़ गए।

डॉक्टरों ने बताया था कि उनके दिल में तीन नसों में ब्लॉकेज था। एक धमनी को 90 प्रतिशत माना जाता है। इस क्रम के दौरान वह एक स्टेंट से गुजरता था। सौरव गांगुली 7 जनवरी को डिस्चार्ज होने के दौरान पूरे स्वास्थ दिखाई दिए। फैंस गांगुली से इसके मद्देनजर जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.