खेल डेस्क। IPL-2021 के दूसरे चरण से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों ने साफ कर दिया है कि संयुक्त अरब अमीरात में रविवार से बहाल होने वाले T-20 टूर्नामेंट के दौरान सीमित दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यूएई में 19 सितंबर से दूसरा चरण 27 दिनों तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 31 मैचों का आयोजन होगा। आईपीएल मैचों के लिए टिकट आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com पर उपलब्ध रहेगी।
लीग के आयोजकों ने हालांकि प्रवेश के लिए दर्शकों की सही संख्या का जिक्र नहीं किया, लेकिन सूत्रों ने कहा कि उनकी उपस्थिति स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता का 50 प्रतिशत होगी।
लीग के आयोजकों ने कहा, ‘‘प्रशसंक आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईपीएलटी20 डॉट कॉम पर बचे हुए टूर्नामेंट के लिये 16 सितंबर से टिकट खरीद सकते हैं। टिकट प्लेटिनमलिस्ट डॉट नेट से भी खरीदे जा सकते हैं।’’
आईपीएल के बयान के अनुसार, ‘‘यह मैच महत्वपूर्ण मौका होगा क्योंकि कोविड-19 हालात से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण एक संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल स्टेडियमों में दर्शकों की वापसी का स्वागत करेगा।’’
NEWS – VIVO IPL 2021 set to welcome fans back to the stadiums.
More details here – https://t.co/5mkO8oLTe3 #VIVOIPL
— IndianPremierLeague (@IPL) September 15, 2021
इसके अनुसार, ‘‘मैच दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल और यूएई सरकार के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए बैठने के लिये सीमित सीट उपलब्ध होंगी।’’
ज्ञात हो कि आईपीएल-2021 के शेष मुकाबले शारजाह, आबु धाबी और दुबई मे खेले जाने हैं। यहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यूएई सरकार ने फैंस को स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत दी है।
IPL-2021 के दूसरे चरण का शेड्यूल (IPL 2021 Full Schedule):
19 सितंबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)
20 सितंबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (शाम 07:30 बजे से)
21 सितंबर 2021: पंजाब किंग्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स, (शाम 07:30 बजे से)
22 सितंबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)
23 सितंबर 2021: मुंबई इंडियंस वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स, (शाम 07:30 बजे से)
24 सितंबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)
25 सितंबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स (दोपहर 3:30 बजे से)
सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)
26 सितंबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स (दोपहर 3:30 बजे से)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)
27 सितंबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज राजस्थान रॉयलस, (शाम 07:30 बजे से)
28 सितंबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)
मुंबई इंडियंस वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)
29 सितंबर 2021: राजस्थान रॉयल्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (शाम 07:30 बजे से)
30 सितंबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)
1 अक्टूबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)
2 अक्टूबर 2021: मुंबई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)
3 अक्टूबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे से)
कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)
4 अक्टूबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)
5 अक्टूबर 2021: राजस्थान रॉयल्स वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)
6 अक्टूबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)
7 अक्टूबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे से)
कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स, (शाम 07:30 बजे से)
8 अक्टूबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज मुंबई इंडियंस (दोपहर 3:30 बजे से)
दूसरा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)
10 अक्टूबर 2021: क्वालीफायर 1
11 अक्टूबर 2021: एलीमिनेटर
13 अक्टूबर 2021: क्वालीफायर 2
15 अक्टूबर 2021: फाइनल