संभल (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने चंदौसी में पत्रकारों से बातचीत में कोविड-19 टीकाकरण के सवाल पर कहा किदुर्भाग्य से कुछ मुस्लिमदेश पर भरोसा नहीं करते, देश के वैज्ञानिकों, पुलिस और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं, उनकी आस्था पाकिस्तान में है तो वे पाकिस्तान चलें जाएं लेकिन वैज्ञानिकों पर शक न करें। संभल पहुंचे संगीत सोम ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर टिप्पणी करते हुए कहा वह कई महीने जेल में रहकर आएं हैं तो उनकी (सोमनाथ भारती) गुंडों की तरह हो गई है और सोमनाथ भारती से लेकर अरविंद केजरीवाल तक की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।
जो मुसलमान देश के वैज्ञानिकों, पुलिस और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं, वे पाकिस्तान चले जाएं
: BJP विधायक संगीत सोम #CoronaVaccine #Pakistan pic.twitter.com/Sw9cY54dpO
— News24 (@news24tvchannel) January 13, 2021
इसके पहले चंदौसी के आशीष गार्डेन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा उद्यमी सम्मान समारोह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा उनके (अखिलेश यादव) शासन काल में उत्तर प्रदेश को मुगल सल्तनत बना दिया गया, लेकिन अब वो मुगल शासन के आख़िरी शासक ही रहेंगे, उनका नंबर अब नहीं आएगा।