रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विश्वास है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 21, 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।