रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी दी।
एक ही नारा एक ही नाम , जय श्री राम….
श्री राम लला के दिव्य अलौकिक मंगल दर्शन
pic.twitter.com/qIKL3PaZem
— Shri Ram Janmbhoomi Mandir
(@ShriRamMandirA) January 18, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में रहेगा आधे दिन का शासकीय अवकाश।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की घोषणा।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ में है भारी उत्साह।#राम_दरस_बर_जाबो#श्री_रामलला_प्राणप्रतिष्ठा_समारोह#22जनवरी pic.twitter.com/ioFfvTrsq7— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 18, 2024
श्री साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।