रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर घर में उजियारा और हर जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैलाए। उन्होंने…
दिन: 21 अक्टूबर 2025
शहीद जवानों का बलिदान हमें कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की सतत प्रेरणा देता रहेगा – राज्यपाल रमेन डेका
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन किया तथा शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को शाल,…
दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन | शोले के ‘जेलर’ असरानी का 84 की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
नई दिल्ली । प्रख्यात अभिनेता और हास्य कलाकार असरानी का 84 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर साझा की, जिसका आयोजन सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया। फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने को उनकी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है, जिसने प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। बता दें कि गोवर्धन असरानी काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती…