रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से धान की खेती के साथ-साथ आमदनी बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में…
साल: 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हो रही सार्थक पहल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर उनके आय में वृद्धि करने के लिए सार्थक पहल की जा…
आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक: आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशुपर जिले के मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक ली। प्राधिकरण के सदस्यगणों तथा प्रमुख विभागों के सचिवों के उपस्थित में मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण अंतर्गत् स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की और निर्देशित किया कि अप्रारंभ कार्यो को निरस्त कर प्रगतिरत् कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण के सदस्यों से वन-टू-वन चर्चा कर उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और मांगों की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव देने की अपील की। उन्होंने बैठक में सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं का संबंधित…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक प्रारंभ, जो काम शुरू नहीं, उन्हें निरस्त किया जाय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में सदस्यों की मांग पर सरगुजा जिले में गन्ना उत्पादन के घटते रकबे पर चिंता जाहिर करते हुए उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए| सदस्यों द्वारा बताया गया कि लुण्ड्रा में सब्जी की बहुत खेती होती है, लोग निजी बाज़ार से महंगे में पौधे खरीदते हैं, इस समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री ने सरकारी स्तर पर नर्सरी लगाकर सस्ते में पौधे उपलब्ध कराने की बात कही, उन्होंने बंद नर्सरी शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सन्दर्भ में…
हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिंटन, स्क्वैश और टेबल टेनिस ग्लासगो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर
लंदन । ग्लासगो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका देते हुए आयोजकों ने हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिंटन, स्क्वैश और टेबल टेनिस को आगामी संस्करण के खेल कार्यक्रम से हटा दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में से जिन खेलों से हटा दिया गया है, उनमें भारत 2022 में बर्मिंघम में पिछले संस्करण में पोडियम पर रहा था। भारत ने खेलों के पिछले संस्करण में 22 स्वर्ण सहित 61 पदक जीते थे। कुश्ती में 12, मुक्केबाजी और टेबल टेनिस में सात-सात, बैडमिंटन में छह, हॉकी और…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से नौका विहार करते मयाली नेचर कैंप बैठक स्थल तक पहुंचे
रायपुर। प्रकृति की गोद से आज सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है। जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा है विकसीत कुनकुरी सुंदर कुनकुरी का सपना
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी विकास की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। बीते 10 माह में साय सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव का सपना को मूर्त रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 220 बिस्तर की क्षमता वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के निर्माण की ना सिर्फ घोषणा की बल्कि इसके लिए…
देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ, विकसित भारत 2047 की दिशा में एक अहम कदम
रायपुर। देश के दूरस्थ आदिवासी बहुल अंचल छत्तीसगढ़ का सरगुजा ज़िला अब हवाई सेवा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा का वर्चुअल उद्घाटन कर सरगुजा और इसके आसपास के जिलों को हवाई यात्रा की सुविधा का तोहफा दिया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह हवाई सेवा सरगुजा और इसके आस-पास के जिलों जैसे जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लाखों लोगों के…
मुख्यमंत्री श्री साय से ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं। उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता…
छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह सम्मान अर्जित किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 फरवरी 2018…
