विजयवाड़ा। इन दिनों आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ आई हुई है। बाढ़ की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह विजयवाड़ा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही, नाव पर बैठकर भी उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं, शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी…
महीना: सितम्बर 2024
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर राज्य में मजबूत अधोसंरचना निर्माण हेतु विकास कार्यों की लगातार मिल रही स्वीकृति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए सड़कें, पुल-पुलिया के साथ ही स्कूल, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण आदि के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार स्वीकृति दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र में अगर एक बेहतर अधोसंरचना हैं। गांवों में अच्छी सड़क होने के साथ ही मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ हो तो वहां की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क निर्माण की…
महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी, महिलाएं जता रही है विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांव-गांव मनाए जा रहे तीजा त्यौहार की खुशी महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोला त्योहार के अवसर पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि ने महिलाओं के लिए तीजा की तैयारियों को और भी खास बना दिया। बलौदाबाजार के ग्राम सकरी में निवास करने वाली श्रीमती धारणा साहू और श्रीमती रांति साहू ने खुशी-खुशी बताया, “तीजा का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद खास हो गया है।…
छत्तीसगढ़ को मिली 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे क्योंकि तत्कालीन सरकार ने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन की अवकाश की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल मैदान में महापर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समाज को यह भी आश्वस्त किया कि उत्कल गाड़ा समाज के…
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर स्थित घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 9 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया। मारे…
अम्बेडकर अस्पताल स्थित मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया ऐसा बायोमार्कर किट जो कोविड-19 के प्रारंभिक चरण में ही लगा सकती है बीमारी की गंभीरता का अनुमान
रायपुर। देश में स्वास्थ्य अनुसंधान अधोसरंचना को विकसित एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में स्थापित मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू/ बहु विषयक अनुसंधान इकाई) के वैज्ञानिकों की टीम ने ऐसा बायोमार्कर किट विकसित किया है जो कोविड-19 महामारी संक्रमण की गंभीरता का अनुमान प्रारंभिक चरण में ही लगा लेगा। कोविड-19 के प्रारंभिक चरण से प्रारंभ किये गये इस शोध के परिणाम हाल ही में विज्ञान पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स (https://www.nature.com/articles/s41598-024-70161-8) में प्रकाशित हुई है जो प्रतिष्ठित नेचर प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित किया गया है। रिसर्च…
सीएम श्री साय ने हाउस में मनाया तीजा उत्सव, मुख्यमंत्री साय ने की शिव आराधना, महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा
रायपुर। तीज-पोरा उत्सव का आयोजन साय ने अपने आवास पर तीज मनाने आई सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी उपस्थिति पर खुशी जताते हुए कहा, “यह बहुत खुशी का क्षण है। मेरे निमंत्रण पर विभिन्न जिलों से आई सभी बहनों का मैं स्वागत करता हूं।” तीज के दौरान विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा में पोरा तिहार किसानों और पशु प्रेमियों को समर्पित है। उन्होंने कहा…
70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपए, मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार…
स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए हम कृत संकल्पित है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, सचिव महिला एवं बाल विकास शम्मी आबिदी, संचालक…
