नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2024 के लिए बजट तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने वाला हलवा समारोह का आयोजन हुआ। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया। बजट तैयारी की “लॉक-इन” प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है। यह परंपरा बजट दस्तावेज़ मुद्रण की शुरुआत का प्रतीक है, जो 23 जुलाई को मोदी 3.0 के पहले पूर्ण बजट में प्रमुख नीतिगत बदलावों की प्रतीक्षा कर रहे हितधारकों के बीच…
महीना: जुलाई 2024
अवैध परिवहन पर 7 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना, गौवंश व दुधारु पशुओं तस्करी, वध व मांस की बिक्री पर होगी कार्रवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर गृह विभाग द्वारा गौवंश व दुधारु पशुओं के अनाधिकृत परिवहन (तस्करी), वध व मांस की बिक्री आदि घटनाओं की रोकथाम तथा संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि साय सरकार गौवंश के अवैध परिवहन पर सख्ती से निपट रही है। हमने सजा और जुर्माने का प्रावधान करके यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी इस कानून का उल्लंघन न कर सके। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी…
कवर्धा के सोनवाही गांव में हालात सामान्य, जांच में नहीं मिला डायरिया को कोई प्रकरण
रायपुर। ग्राम सोनवाही में बैगा आदिवासियों की मृत्यु के संबंध में जांच के लिए कवर्धा कलेक्टर ने तीन सदस्यीय टीम बनायी थी। इस टीम के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में बैगा आदिवासियों की मौत डायरिया से नहीं बल्कि अन्य कारणों से होना पाया गया। जांच टीम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शामिल थे। जांच टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम का भ्रमण कर तथा ग्रामवासियों और मृतकों के परिजनों से चर्चा कर जो तथ्य पाए हैं उसके अनुसार…
उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग करेगी। नए उद्योगों की स्थापना हो, छत्तीसगढ़ में वैल्यू एडिशन का काम हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, ऐसी सरकार की मंशा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नई औद्योगिक नीति 2024-29 के लिए दिए गए सुझावों पर चर्चा के दौरान कही। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, सीआईआई के छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के चेयरमैन…
मलेरिया, डायरिया, जनजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाएं : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौसमी बीमारियों की रोेकथाम और बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश स्वास्थ्य महकमा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में मलेरिया, डायरिया, जनजनित बीमारी सहित मौसमी बीमारियों की जानकारी मिलने पर त्वरित रूप से स्वास्थ्य अमला स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभावितों का उपचार करना सुनिश्चित करें। श्री साय ने निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मलेरिया, डायरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक…
X-Pm-Modi: पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, X पर फॉलोअर्स की संख्या हुई 100 मिलियन के पार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 100 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वे दुनिया में ‘एक्स’ पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। पिछले तीन साल में पीएम मोदी के एक्स अकाउंट पर तेजी से फॉलोवर्स बढ़े हैं। सिर्फ तीन साल में ही 30 मिलियन यूजर्स प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट से जुड़े हैं। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के नेताओं से एक्स पर फॉलोवर्स के…
‘एक पेड़ मां के नाम’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी सभी माताओं-बहनों को एक पौधा…
राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम, शुभ घड़ी आई, साय कैबिनेट ने अयोध्या धाम में किए श्रीरामलला के दर्शन
रायपुर। अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया। जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान श्री राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी। वही साध ननिहाल के हर राम भक्त को…
#SamvidhaanHatyaDiwas: 25 जून को कुचला गया था संविधान, उस दिन की याद दिलाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’ : PM मोदी, अधिसूचना जारी
नई दिल्ली। देश में हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से इस बात का ऐलान किया। उन्होंने खुद अधिसूचना की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि देश में 25 जून को हर साल संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। https://x.com/AmitShah/status/1811710157585531372 प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने का दिन: PM मोदी उन्होंने अमित शाह के पोस्ट को रि-पोस्ट कर कहा, ’25 जून को संविधान…
माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम जाएंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। उल्लेखनीय है…
