योजना/Bns(डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में 3 करोड़ आवास बनाने को मंजूरी दी है। ये आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए जाएंगे। इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों लोग ले सकते हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य है कि हर शख्स के पास खुद का पक्का घर होना चाहिए। इस योजना के तहत सरकार होम लोन पर सब्सिडी देती है। सब्सिडी कितनी होगी, लोन लेने वाले शख्स की इनकम और घर के आकार पर निर्भर करती है। अब…
महीना: जून 2024
#IndianArmy: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने नए सेना प्रमुख, सरहद से लगी सीमाओं पर मजबूत पकड़, 30 जून से संभालेंगे सेना की कमान
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख (ArmyChief) होंगे। जनरल द्विवेदी मौजूदा थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। जनरल मनोज पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की बात करें तो वह वर्तमान में ‘वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ’ (उप सेना प्रमुख) के रूप में सेवा दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम को…
देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करते रहेंगे – अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार में लगातार दूसरी बार गृह एवं सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करता रहेगा। अमित शाह ने मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए गए नित्यानंद राय और बी. संजय कुमार भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप…
Chhattisgarh Satnami community Protest: बलौदा बाजार में सतनामी समुदाय का विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय में लगाई आग, बेकाबू हुई भीड़ ने की जमकर हिंसा, Cm ने लिया संज्ञान बुलाई बैठक।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हजारों की संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर कार्यालय को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। इस दौरान तहसील कार्यालय, जिला पंचायत भवन और कलेक्टर कार्यालय में आग लग गई। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से हाथापाई की। इस झड़प में कुछ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। https://x.com/vishnudsai/status/1800171973039071514 बे समय से प्रशासन से नाराज चल रहे सतनामी समाज के लोग सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन…
#ModiCabinet-3.0 : मोदी सरकार में किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट…..
नई दिल्ली। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार ‘मोदी 3.0’ की सरकार में 71 केंद्रीय मंत्रियों को जगह मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री समेत 72 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। https://x.com/DDNewsHindi/status/1800174336915251326 वहीं, सोमवार यानी आज (10 जून) शाम 5 बजे नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई। खास…
क्या कहता है “चुनाव का पर्व देश का गर्व”..🙏❤️🇮🇳✍️
वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव संपन्न, रिजल्ट घोषित और शपथ, सरकार, पूर्ण। तो ऐसा था देश चुनाव, वो क्या कहते थे ’’चुनाव का पर्व देश का गर्व’’ तो यह पूर्ण हुआ। “आप सभी माननीय सम्माननीय को सम्मान पूर्वक नमस्कार, जी हाँ बिलकुल ससम्मान पूर्वक नमस्कार प्रणाम और सभी को जीत – सरकार बनने की बधाई, बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं।” “चुनाव का पर्व देश का गर्व’’ जी हाँ शानदार स्लोगन बहुत बढ़िया चुनाव हुए लेकिन, लेकिन नतीजे अप्रत्याशित संतोष प्रद रिजल्ट, अक्सर स्कुल में कम मार्क्स आने पर, मास्टरजी को कहते सुना…
PM मोदी ने शुरू किया तीसरा टर्म, सबसे पहले किसानों के हित से जुड़ी इस फाइल पर किये दस्तखत…..देखें वीडियो..
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर NDA की सरकार बन गई है. सरकार गठन के एक दिन बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में लगातार तीसरी बार काम शुरू कर दिया। तीसरे टर्म की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले जिस फाइल पर दस्तखत किये वह किसानों की कल्याण योजना ‘पीएम किसान निधि’ से संबंधित है. PM मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment) जारी करने की अपनी पहली फाइल पर…
PM Modi Oath ceremony: मैं नरेंद्र दामोदरदास… श्री मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी; कैबिनेट में किसे मिली जगह…देखें पूरी लिस्ट….
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं। बहुत कम ही लोगों ने सोचा होगा कि भाजपा का कोई नेता यह उपलब्धि हासिल कर सकेगा। पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल में जनादेश पूर्व के दो कार्यकालों की तरह नहीं मिला है। इस बार के लोकसभा चुनाव में…
Kangana & Chirag: संसद में हुई कंगना और चिराग की मुलाकात, लगाया गले और थामा हाथ- देखें वीडियो….
नई दिल्ली। बॉलीवुड से निकलकर राजनीति तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस कंगना रौनत इन दिनों अपने थप्पड़ कांड की वजह से जमकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच में अब एक्ट्रेस दिल्ली में हैं, जहां पर वो अपनी राजनेतिक पार्टी के साथ मिलकर रणनीति बना रही हैं. कंगना अभी दिल्ली में ही रहेंगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी औऱ NDA की सरकार फिलकर फिर से सरकार बना रही है और कंगना पीएम मोदी के सपथ ग्रहण समारोह तक वहां रहेंगी. ऐसे में कल जब वो NDA की मीटिंग…
NDA 3.0: 9 जून को: नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली होगी 18वीं लोकसभा, राष्ट्रपति से मिलने के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली । पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सभी घटक दलों के समर्थन से नरेंद्र मोदी लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए। JDU और TDP ने पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री-जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। एनडीए संसदीय दल…
