कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 10 को जांजगीर-चांपा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहां बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा केन्द्र शासकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला केरा रोड (पुलिस थाना के बाजू में) को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को रोल नंबर पूर्व में जारी…
महीना: मार्च 2019
नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के क्रियान्वयन में सरपंच-सचिवों की अहम भूमिका – डॉ. भुरे
नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के क्रियान्वयन में सरपंच-सचिवों की अहम भूमिका – डॉ. भुरे मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुक्रवार को धरमपुरा स्थित जिला पंचायत के सभाकक्ष में सरपंच, सचिव, पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक लेकर गोठान निर्माण कार्य, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, शिक्षा गुणवत्ता, स्वास्थ्य, रेडी टू ईट, प्रधानमंत्री श्रमयोगी पेंशन योजना एवं राजस्व प्रकरणों तथा विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिवों से कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभायें…
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री ई-साक्षरता केंद्र का शुभारंभ
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री ई-साक्षरता केंद्र का शुभारंभ मुंगेली। जिला लोक शिक्षा समिति एवं साक्षरता मिशन द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साक्षर महिला, सशक्त महिला विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल एवं नगर पालिका परिषद् मुंगेली की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दाऊपारा परिसर मुंगेली में फीता काटकर मुख्यमंत्री ई-साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ किया। मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. आई.पी. यादव…
नेशनल यूथ पालियामेंट फेस्टिवल में राजेंद्र ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन
नेशनल यूथ पालियामेंट फेस्टिवल में राजेंद्र ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन मुंगेली। भारत के युवा एवं कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल यूथ पार्लियामेन्ट फेस्टिवल-2019 का आयोजन 26 एवं 27 फरवरी 2019 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। जिसमें कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय मुंगेली के छात्र राजेंद्र कुमार देव ने प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक श्री राजेन्द्र कुमार देव का चयन हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम के…
आई.टी.आई. उत्तीर्ण छात्रों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 को
आई.टी.आई. उत्तीर्ण छात्रों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 को मुंगेली। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार औघोगिक प्रशिक्षण संस्था जमकोर मुंगेली में आई.टी.आई. उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिए 13 मार्च 2019 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कैम्प के माध्यम से मुंगेली और आस-पास के निजी नियोजक यदि भर्ती करना चाहते है तो तत्काल जिला रोजगार अधिकारी मुंगेली से सम्पर्क कर रिक्त संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदाय करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें कैम्प में आमंत्रित किया जा सकें।
मतदान केंद्रों के भीतर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी
मतदान केंद्रों के भीतर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतों की गोपनीयता बनाये रखने के लिए निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों के भीतर निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति कैमरा से अथवा मोबाइल फोन या अन्य किसी भी साधन से किसी भी तरह की वीडियो रिकार्डिंग और फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। किसी भी व्यक्तियों, राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा मतों की गोपनीयता भंग करते हुए अपने दिये गये मतों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचारित करने पर लोक…
शर्त त्रुटिपूर्ण होने के कारण निविदा निरस्त
शर्त त्रुटिपूर्ण होने के कारण निविदा निरस्त रायपुर। कलेक्टर कार्यालय रायपुर द्वारा लेखन सामग्री क्रय करने हेतु तथा कम्प्यूटर के प्रींटर, फेक्स मशीन, फोटोकॉपी मशीन, कॉटेज एवं टोनर आदि के संबंध में 11 मार्च तक निविदा बुलाई गई थी। निविदा में उल्लेखित शर्ते त्रुटिपूर्ण होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया है। नवीन निविदा नियमानुसार पुन: जारी की जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज अकलतरा के सामुदायिक भवन में सुपोषित जननी विकसित धरनी एवं पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत के महिला एवं विकास स्थायी समिति के सभापति श्री सुशांत सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ठाकुर ने उपस्थित महिला अधिकारी-कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुए अपने अधिकार के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पोषण मेला का आयोजन किया गया। स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद…
विक्रम उसेंडी बनें भाजपा अध्यक्ष
विक्रम उसेंडी बनें भाजपा अध्यक्ष रायपुर। कांकेर के सांसद विक्रम उसेंडी छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में आज इसका ऐलान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी तक धरमलाल कौशिक निभा रहे थे। हालांकि कई नाम चर्चा में थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने आज उसेंडी के नाम पर मुहर लगा दी। समझा जाता है, बस्तर में मतदाताओं को साधने के लिए बस्तर के सांसद को इस पद के लिए चुना है। इसके साथ ही अहम यह भी है कि लोकसभा…
महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली बाइक रैली
महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली बाइक रैली रायपुर। महिला कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को रायपुर में एक बाइक रैली निकाली। उनकी यह रैली भारत माता चौक शंकर नगर से शुरू होकर नगर घड़ी चौक तक पहुंची। इसके बाद फिर से भारत माता चौक वापस पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, किरणमयी नायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान दहेज प्रथा, भ्रुण हत्या, घरेलू हिंसा के साथ महिलाओं पर होने वाले अत्याचार बंद करने संबंधी नारे लगाए…
