मुख्यमंत्री ने देखा प्रजेंटेशन, कहा बहुत बढ़िया : 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले में 100 बिस्तर के मातृ एवं शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया एवं यहां स्थित सुविधाएं देखी। मुख्यमंत्री यहां चिकित्सकों एवं हेल्थ स्टाफ से भी मिले। उन्होंने अस्पताल की गतिविधियों संबंधी प्रेजेंटेशन भी देखा। प्रजेंटेशन में अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और इस साल किये गए विशेष कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही नवनिर्मित अस्पताल…
महीना: मार्च 2019
मुख्यमंत्री ने पाटन में पांच लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने पाटन में पांच लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन में पांच लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया साथ ही फाउंटेन का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। * स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर फाउंटेन का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ने किया सतत विकास लक्ष्य छत्तीसगढ़ के विजन दस्तावेज 2030 का विमोचन
मुख्यमंत्री ने किया सतत विकास लक्ष्य छत्तीसगढ़ के विजन दस्तावेज 2030 का विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष राज्य योजना आयोग भूपेश बघेल द्वारा आज नवीन विश्राम भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सतत् विकास लक्ष्य संबंधी छत्तीसगढ़ के विजन दस्तावेज 2030 का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता की सहभागिता के तैयार जनघोषणा पत्र के प्रकाश में एस.डी.जी. विजन 2030 दस्तावेज को तैयार किया गया है। यह दस्तावेज गांधी जी के सपनों को साकार करने वाला होगा। छत्तीसगढ़ का विकास आम आदमी के…
डीएमएफ और सीएसआर के कार्यों से नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
डीएमएफ और सीएसआर के कार्यों से नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय परिचर्चा सह सम्मेलन के शुभारम्भ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप कार्य कर रहा है। ‘छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी‘ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए महात्मा गांधी के आदर्शो के…
स्वाधीनता सेनानी पं. ज्वाला प्रसाद शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
स्वाधीनता सेनानी पं. ज्वाला प्रसाद शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई महासमुंद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व गायत्री परिवार के सिद्ध युगप्रणेता पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा नहींं रहे। वे 95 वर्ष के थे। उन्होंने 8-9 मार्च की रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार महासमुंद के मुक्तिधाम में शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम दर्शन के लिए गांधी चौक स्थित उनके निवास में पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू, पूर्व संसदीय सचिव पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विमल चोपड़ा,…
फोटोग्राफी पर कार्यशाला
फोटोग्राफी पर कार्यशाला रायपुर। मैटस विश्वविद्यालय व कैनन इंडिया द्वारा फोटोग्राफी पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी की तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं फोटोग्राफी के प्रति उत्साह दिखाया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कर्नल डा. बैजू जान, कुलसचिव श्री गोकुलनंदा पंडा, विभागाध्यक्ष डा. महिमा गौतम, सहायक प्राध्यापक सौरभ शुक्ला, कैनन इंडिया के एरिया सेल्स मैनेजर श्री योगेश सिंह ठाकूर, रूट ट्रेनर श्री नरेंद्र सिंह, श्री रविन्द् सिंह सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण
5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण राजनांदगांव। दुर्ग आईजी हिमांशु गुप्ता और डीआईजी रतन लाल डांगी के समक्ष शनिवार को नागपुर में रहकर शहरों में काम करने वाली 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली सरिता उर्फ सुशीला उर्फ रेखा मंडावी ने सरेंडर किया। यह महिला एमएमसी जोन इंचार्ज दीपक उर्फ मिलिन्द तेलतुम्बड़े के नेतृत्व में काम करती थी। आईजी ने महिला को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सौंपी। पुलिस के अनुसार सरिता छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वापिस मुख्य धारा…
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 3 वाहन फूंकें
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 3 वाहन फूंकें जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के माओवाद हिंसा प्रभावित जिला सुकमा में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी 3 वाहनों को आग की लपटों में झोंक दिया। आगजनी में एक वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि दो अन्य वाहन अधजले रह गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोलापल्ली से मामिड़ीगुड़म के मध्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की ढुलाई में लगे 3 वाहनों टे्रक्टर, पोकलेन एवं ट्रेलर…
सीजी पीएससी क्रैक करने का तरीके पर वर्कशाप
सीजी पीएससी क्रैक करने का तरीके पर वर्कशाप रायपुर। गुजराती शिक्षण संघ और छत्तीसगढ़ स्टूडेंट ग्रुप ने सीजी पीएससी पर 10 मार्च को देंवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल ऑडिटोरियम में निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया है। यह सेमिनार 10 मार्च को देंवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से आयोजित है। प्रदेश का कोई भी युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा नंबर लाना चाहता है, इस सेमिनार में भाग ले सकता है। सेमिनार में भाग लेने के लिए रजिस्टे्रशन जरूरी है, जो मुफ्त है। बताया गया कि…
कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंका
कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंका बेमेतरा। जिला, शहर, ब्लॉक कमेटी बेमेतरा द्वारा राफेल खरीदी से जुड़े दस्तावेज चोरी होने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश राघव, टी. आर. जनार्दन, नंद साहू, अम्मालाल शर्मा,प्रणीश चौबे, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉककांग्रेस, जोगेंद्र छाबड़ा, रज्जाक अली, गुलजार अली, मंगत साहू ,वाहिद रवानी, रोशन दत्ता, मिलन चौहान, अजित छाबड़ा, कुमार वर्मा ,प्रशांत तिवारी,राम ठाकुर,बबलू जनार्दन, ओमप्रकाश साहू, सीताराम यदु, नमन छाबड़ा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
