अवकाश प्रतिबंधित

अवकाश प्रतिबंधित जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ,विभागीय इकाईयों, उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश को प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ अवकाश स्वीकृत करने के लिए अधिकृत होंगे। अधिकारी-कर्मचारी को सात दिन से अधिक अवधि के अवकाश पर प्रस्थान करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी जाएगी।

राजनीतिक विज्ञापनों में भारतीय सेना के रक्षाकर्मिकों का फोटोग्राप्स प्रयोग नहीं होगा

राजनीतिक विज्ञापनों में भारतीय सेना के रक्षाकर्मिकों का फोटोग्राप्स प्रयोग नहीं होगा जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक विज्ञापनों में भारतीय सैनिकों के रक्षाकर्मिकों के फोटोग्राप्स का उपयोग नहीं किया जाएगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर द्वारा पत्र जारी किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कार्यालय में नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो से अवगत कराया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए निर्वाचन अधिसूचना का प्रकाशन 28 मार्च 2019 को होगा। नाम निर्देशन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अपै्रल निर्धारित है। प्राप्त नाम निर्र्देशन…

ध्वनि विस्तार यंत्र एवं कोलाहल पर प्रतिबंध

ध्वनि विस्तार यंत्र एवं कोलाहल पर प्रतिबंध जांजगीर चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत स्वतंत्र, शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा कोलाहल और आमसभा रैली एवं जूलूस को जिले में प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के जारी आदेश के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 10 के अंतर्गत सभी प्रकार की तीव्र आवाजें, तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्र, मोटरयान के विद्युत हार्न से उत्पन्न होने वाले कोलाहल एवं…

आग्नेय अस्त्र-शस्त्र 15 मार्च तक जमा करें

आग्नेय अस्त्र-शस्त्र 15 मार्च तक जमा करें जांजगीर चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत स्वतंत्र, शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आयुध अधिनियम 1959 के तहत जिले के सीमाक्षेत्र के भीतर रहने वाले समस्त लायसेंस धारियो ंको अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र 15 मार्च तक नजदीक पुलिस थाने में जमा करने को कहा है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया एवं निर्वाचन के दौरान इन अस्त्रो का दुरूपयोग होने से रोका जा सके। यह आदेश बैंक गार्ड एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी…

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2019: अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2019: अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2019 के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अन ुसार जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार के लिए अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पामगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार पामगढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर के अध्यक्षता में जांच समिति गठित

कलेक्टर के अध्यक्षता में जांच समिति गठित जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 में जिले में शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा लायसेंसी हथियार जमा कराने के प्रत्येक प्रकरण की पृथक-पृथक समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथूर सदस्य होंगी। कमेटी के समक्ष थाना प्रभारी लायसेंस धारियों की सूची थानावार प्रस्तुत करेंगे। लायसेंसियों के र्हिथयार निर्वाचन अवधि के दौरान थाने में जमा करायें जाने के संबंध में सकारण प्रतिवेदन…

कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी चुनाव की जानाकारी

कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी चुनाव की जानाकारी बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय अलंग ने यहां मंथन सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में डॉ अलंग ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। 4 अप्रैल 2019 तक नमांकन भरे जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को किया जाएगा । नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की…

मीन मल मास 15 अप्रैल तक,नहीं होंगे शुभ संस्कार

मीन मल मास 15 अप्रैल तक,नहीं होंगे शुभ संस्कार रायपुर। इस साल मकर संक्रांति पर 15 जनवरी से शुरू हुआ विवाह मुहूर्त नौ मार्च को खत्म हो गया। जिन युवक-युवतियों का रिश्ता तय होने वाला है उन्हें अब फेरे लेने के लिए एक माह का इंतजार करना पड़ेगा। 14 मार्च से होलाष्टक और मीन मलमास एक साथ शुरू हो रहा है। मान्यता है कि होलाष्टक और मीन मलमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। चूंकि मीन मलमास 15 अपै्रल तक चलेगा, इसलिए एक महीने तक सगाई, विवाह, मुंडन,…

सुकमा एसपी के तबादले पर जोगी ने उठाये सवाल

सुकमा एसपी के तबादले पर जोगी ने उठाये सवाल रायपुर। सुकमा एसपी जितेंद्र शुक्ल का ट्रांसफर मामला राजनीतिक रुप ले चुका है। जेसीसीजे ने इसको लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी ने सुकमा पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण कोआचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया है। अपने पत्र में जोगी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम 2007 और आचार संहिता के सभी नियमों की धज्जियाँ उड़ाते अति-संवेदनशील सुकमा जि़ले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया।