मुद्रक-प्रकाशक का नाम, पता एवं संख्या की देनी होगी जानकारी

मुद्रक-प्रकाशक का नाम, पता एवं संख्या की देनी होगी जानकारी मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2019 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों अथवा राजनैतिक दलों द्वारा कराए जाने वाले पुस्तिका या पोस्टरों के मुद्रण और प्रकाशन के संबंध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-127-क की ओर ध्यान आकृष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति कोई ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर जिसके मुख्य पृष्ठ पर उसके मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते न हो, मुद्रित…

बगैर अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे

बगैर अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की अधिसूचना जारी की गई है। जिसके फलस्वरूप मुंगेली जिले के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है तथा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से सुनिश्चित करें तथा कोई भी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे।

पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण 14 से

पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण 14 से मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 14 मार्च से 16 मार्च 2019 तक दोपहर 1.30 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दाऊपारा (मिशन) मुंगेली में आयोजित किया गया है। जिसमें विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहेंगे। पीठासीन अधिकारियों के मोबाईल में सी-टॉप्स एप डाउनलोड कर प्रशिक्षण कक्ष में इनकी उपस्थिति…

आचार संहिता लागू होने से तीरथ यात्रा स्थगित

आचार संहिता लागू होने से तीरथ यात्रा स्थगित मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तीरथ बरत योजना के अंतर्गत मुंगेली जिले से बाबा बैजनाथ धाम, बजरंगबली मंदिर, अनुकुल ठाकुर जी का सत्संग मंदिर तीर्थ यात्रा प्रस्तावित था। लोकसभा निर्वाचन हेतु आचार संहिता लागू होने के फलस्वरूप उक्त यात्रा आगामी आदेश तक के लिए शासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों एवं महिला बाल विकास अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों एवं महिला बाल विकास अधिकारियों की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में खण्ड चिकित्सा अधिकारियों, टीकाकरण अधिकारी एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने टीकाकरण अधिकारी और खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने काम करना होगा। संस्थागत प्रसव और टीकाकरण में शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें तथा होम डिलिवरी को नियंत्रित करें। उन्होने जिला क्षय रोग अधिकारी से कहा कि क्षय…

मिश्रा द्वारा प्रभारी खाद्य अधिकारी का कार्यभार

मिश्रा द्वारा प्रभारी खाद्य अधिकारी का कार्यभार मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन खाद्य विभाग रायपुर के आदेशानुसार श्री एसके मिश्रा द्वारा मुंगेली जिला के प्रभारी खाद्य अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

कॉलेज के युुवाओं ने ली मतदान की शपथ

कॉलेज के युुवाओं ने ली मतदान की शपथ रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत् स्पेस इनोवेटिव कॉलेज व विशेष महाविद्यालय कोपल वाणी में युवाओं को मतदान का महत्व बताया गया और सभी से मतदान अनिवार्य रूप से करने की अपील की गई। इन महाविद्यालयों में अध्ययनरत् युवाओं को मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलाई गई। इन महाविद्यालयों में स्वीप टीम ने क्विज व सरल प्रश्नों से नव मतदाताओं को मतदान के जुडे तथ्यों से अवगत कराया। स्वीप के जिला नोडल…

राजनीतिक दलों को दी गई निर्वाचन कार्यक्रम व्यय लेखा संधारण और मोबाइल एप्स की जानकारी

राजनीतिक दलों को दी गई निर्वाचन कार्यक्रम व्यय लेखा संधारण और मोबाइल एप्स की जानकारी रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने आज यहां अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही आयोजित इस पहली बैठक में राजनीतिक दलों को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2019 के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय लेखा संधारण तथा सुगम निर्वाचन के…

एनटीएसई परीक्षा में केपीएस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

एनटीएसई परीक्षा में केपीएस का उत्कृष्ट प्रदर्शन रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो कभी हार नहीं मानेगें। एससीईआरटी परीक्षा में राज्य स्तरीय-प्रथम, राज्य स्तर पर छात्रों ने सफलता का परचम लहराया। के.पी.एस., डूण्डा, रायपुर के बच्चों ने टॉप-100 में अपनी जगह बना ली। (राज्य स्तरीय रैंक-द्वितीय) विशाखा लिलहरे, मंशा कोचर (राज्य स्तरी रैंक-तृतीय), अंशुल वर्मा (राज्य स्तरीय रैंक-चतुर्थ), शिवांश पटेल, प्रियांश साख, समृद्धि नहता टॉप-100 में पूरे राज्य में विजेता रहें। पूरे छत्तीसगढ़ में कुल 15 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।…

देर शाम बदला मौसम का मिजाज,हुई बारिश

देर शाम बदला मौसम का मिजाज,हुई बारिश रायपुर। दो-तीन दिनों की तेज धूप व गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर से बदला। रायपुर एवं आसपास के इलाकों में शाम को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव एक-दो दिन बना रह सकता है। इस दौरान रायपुर, दुर्ग संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुुताबिक उत्तर भारत में पिछले दो-तीन दिनों से एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु में ऊपरी…