21,276 परीक्षार्थियों के लिए 63 केंद्र में बैठक व्यवस्था जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी 17 मार्च को पटवारी चयन परीक्षा 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा निर्धारित तिथि को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक संचालित होगी। कलेक्टर श्री नीरज कुंमार बनसोड़ ने जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में 21 हजार 276 परीक्षार्थियों के लिए 63 परीक्षा केन्द्रों में बैठक व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पर्यवेक्षक व परिहन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा…
महीना: मार्च 2019
होली के दिन 21 को मंदिरा दुकाने बंद रहेंगी
होली के दिन 21 को मंदिरा दुकाने बंद रहेंगी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने होली के दिन 21 मार्च को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की सभी देशी व विदेशी मदिरा दुकाने पूर्णत: बंद रहेगी। कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार इस दिन मदिरा का क्रय विक्रय व परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
चुनाव प्रशिक्षण में अनुशासनहीनता पर थमाए नोटिस
चुनाव प्रशिक्षण में अनुशासनहीनता पर थमाए नोटिस रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए जिले के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासनहीनता बरतने पर जिला पंचायत के सीईओ व नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवा के सहायक ग्रेड एक कैलाश कुमार सेन को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी को गंभीरता से सुना। प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों को अनिवार्य…
एक अप्रैल से भारी पड़ेगा यूजर को क्रेडिट कार्ड
एक अप्रैल से भारी पड़ेगा यूजर को क्रेडिट कार्ड रायपुर। अगले महीने यानी एक अप्रैल से क्रेडिट कार्ड यूजर को थोड़ा भारी पड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि अभी निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एचडीएफसी ने ही क्रेडिट कार्ड के लेट पेमेंट चार्ज में संशोधन की घोषणा की है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य बैंकों ने भी इसकी तैयारी कर ली है। बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि नई दरें एक अप्रैल से लागू होने वाली है। इसे देखते हुए बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि अगर…
पुरानी दरों पर दो महीने तक होगी रजिस्ट्री
पुरानी दरों पर दो महीने तक होगी रजिस्ट्री रायपुर। जमीन के सर्किल रेट में आंशिक बढ़ोतरी की फाइल चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद लटक गई। जिला मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, लेकिन अब निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना सर्किल रेट के दरों को लागू कर पाना नामुमकिन है। वैसे पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में भी मार्च में ही आचार संहिता लागू हो गई थी। इसकी अवधि पूरी होने के बाद ही सर्किल रेट को शासन स्तर पर मंजूरी मिल पाई थी। ऐसे…
आइआइटी छात्र सिगरेट पीए तो जुर्माना
आइआइटी छात्र सिगरेट पीए तो जुर्माना रायपुर। अखिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) प्रबंधन पांच मार्च को हुई आगजनी का छात्रों को दोष दे रहा है। छात्रों को प्रबंधन ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सिगरेट, तम्बाकू या अन्य नशीली चीजें हॉस्टल में पाई गईं तो 10 हजार से लेकर एक लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रबंधन ने हॉस्टल में फायर सिस्टम न होने की बात नकार रहा है। साथ ही सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार छात्रों को हॉस्टल के अधीक्षक शिकायत…
बस्तर परिवहन संघ चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल
बस्तर परिवहन संघ चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल जगदलपुर। एशिया के सबसे बड़े ट्रक यूनियन बस्तर परिवहन संघ को विधिवत रूप से बहाल करने के लिए 5 मार्च से बस्तर परिवहन संघ में चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल 3 पैनल के प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया और 18 मार्च को विधिवत रूप से चुनाव संपन्न होगा और संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा बस्तर परिवहन संघ का फिर से संचालन किया जाएगा।
एक ही लक्ष्य, मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना-उसेंडी
एक ही लक्ष्य, मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना-उसेंडी जगदलपुर। सांसद विक्रम उसेंडी के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर भाजपाईयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। युवा भाजपाईयों द्वारा मोटर सायकल रैली निकालकर उन्हें नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक पहुंचाया। भाजपा जिला कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जमकर आतिशबाजी भी हुई। जिला कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री उसेंडी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो नया दायित्व दिया…
एनएमडीसी खदान का निजीकरण, ट्रेड यूनियन्स ने किया विरोध
एनएमडीसी खदान का निजीकरण, ट्रेड यूनियन्स ने किया विरोध जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल- बचेली में पिछले 60 वर्षों से संचालित एनएमडीसी खदानों के निजीकरण का विरोध शुरू हो गया है. इसके लिए ट्रेड यूनियन्स अब सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है. खदान क्षेत्र में सक्रिय ट्रेड यूनियन के अनुसार, हाल ही में सर्वे किए गए डिपॉजिट नम्बर 13 को अडानी ग्रुप को देने के लिए एमओयू हुआ है, जिसका भारी विरोध हो रहा है. यहां एनएमडीसी खदानों को संचालित करता है. इससे पूर्व भी नगरनार प्लांट के निजीकरण…
अंतर्जातीय विवाह करने वाले युवकों को जेल में डाल देना चाहिए-साय
अंतर्जातीय विवाह करने वाले युवकों को जेल में डाल देना चाहिए-साय जशपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने कहा है कि अंतर्जातीय विवाह करने वाले युवकों को जेल में डाल देना चाहिए। साय ने कहा है कि दलित और आदिवासी से विवाह करने वाले युवक पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। नंदकुमार साय ने एक धर्म विशेष को लेकर यह टिप्पणी की है। इसके तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ऐसे लोगों को जिनमें एक अनुसूचित जाति या जनजाति से और दूसरा युवक या…
