जिले में धारा 144 प्रभावशील जांजगीर चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल में जुलूस, रैली या आमसभा के दौरान किसी प्रकार का शस्त्र लाठी बल्लम, तलवार, राड, चैन एवं अन्य हथियार अपने साथ लेकर नही चलेगा और न ही रखेगा। यह आदेश जांजगीर जिले के संपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में यथा स्थिति जनसाधारण पर…
महीना: मार्च 2019
संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही
संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की घोषणा किये जाने के उपरांत जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए शासकीय अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाते है, बेनर लगाये जाते हैं, पोस्टर लगाये जाते हैं तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खंभों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झण्डियां लगायी जाती है। जिसके कारण शासकीय अशासकीय संपत्ति…
धार्मिक स्थल का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए नही किया जाएगा
धार्मिक स्थल का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए नही किया जाएगा जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने कहा है कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। इस दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक स्थल का उपयोग चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए नहीं किया जाएगा। धार्मिक स्थल का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु उन्होंने जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्था करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्था करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने आज यहां बताया कि लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतदान दल के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक एक का प्रशिक्षण 15 मार्च से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण 15, 16 18 और 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों में दी जाएगी। प्रशिक्षण के सुचारू रूप से संचालन, सतत मानिटरिंग एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।…
23 सेक्टर मजिस्टेट्र नियुक्त
23 सेक्टर मजिस्टेट्र नियुक्त जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। नियुक्त सेक्टर मजिस्टेऊट संबंधित थाना एवं चैकी क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जांजगीर के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, नैला के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती सीता शुक्ला, नवागढ़ के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री संजय कुमार मिंज, बलौदा के लिए नायब तहसीलदार एवं…
सुचारू संपादन के लिए प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त
सुचारू संपादन के लिए प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने पंचायत उप निर्वाचन 2019 के कार्यो के सुचारू संपादन के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने और सहायक प्रभारी अधिकारियों को पंचायत उप निर्वाचन का कार्य समयावधि में संपन्न करने के निर्देश दिये।
दिव्यागों ने उत्साह से लिया प्रशिक्षण
दिव्यागों ने उत्साह से लिया प्रशिक्षण जांजगीर चांपा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार दिव्यांगों को प्रोत्सहित करने के लिए लोकसभा निर्वाचन 2019 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मतदान केन्द्र को दिव्यांग मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन केन्द्रों मेंं पीठासीन अधिकारी सहिंत मतदान दल के सभी सदस्य दिव्यांग होंगें। दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागी बनाने के लिए यह पहल की गई है। इन केन्द्रों के मतदान दलों का प्रशिक्षण आज जिला पंचायत कार्यालय परिसर के पुराना लाईवलीहुड कॉलेज भवन…
6 मतदान केन्द्र दिव्यांग संचालित करेंगे
6 मतदान केन्द्र दिव्यांग संचालित करेंगे जांजगीर चांपा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 166 अकलतरा और जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 94 जांजगीर-नैला को दिव्यांग मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इसी प्रकार सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 160 सक्ती, चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 191 डभरा, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 75 जैजैपुर और पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 09 नंदेली को दिव्यांग मतदान केन्द्र के लिए चिन्हांकित किया गया है।
कलेक्टर, एसपी व सीईओ ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
कलेक्टर, एसपी व सीईओ ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जांजगीर चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा होते ही जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत ने आज पेण्ड्री स्थित पॉलिटेक्निक भवन में बनायें जा रहें स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामाग्री वितरण,, मतदान पश्चात संग्रहण एवं मतगणना की तैयारी के संबंध में लोक निर्माण विभाग के…
निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागी होना गर्व की बात – धनेश्वर
निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागी होना गर्व की बात – धनेश्वर जांजगीर चांपा। लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मतदान केन्द्र को दिव्यांग मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी सहित सभी सदस्य दिव्यांग होंगे। मतदान दल के प्रशिक्षण में आए दिव्यांगो सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सक्ती विकासखण्ड के हायर सेकण्डरी स्कूल जर्वेे के व्याख्याता श्री धनेश्वर सिंह गोंड़ ने कहा कि मतदान दल में पहली बार काम करने का अवसर मिला है। इससे दिव्यागों का…
