सरपंच-सचिव डकार गए पंचायत के 25 लाख

सरपंच-सचिव डकार गए पंचायत के 25 लाख महासमुंद। महासमुंद के पिथौरा पुलिस ने किशनपुर सरपंच-सचिव पर 420 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पंचायत की राशि में गड़बड़ी करते हुए 14वें वित्त की राशि, निर्माण कार्य, नरेगा की राशि, स्वच्छ भारत मिशन में गड़बड़ी और हितग्राहियों से वसूली के साथ-साथ सरपंच पर अपने परिवार को गलत तरीके से सरकारी फायदा पहुंचाने और फर्जी बिल लगाने का आरोप है। सरपंच सचिव ने मिलीभगत कर पंचायत के करीब 25 लाख की राशि का बंदरबाट किया था। जिसकी 2 माह पहले जिला…

होली में ट्रेनें पैक, अतिरिक्त कोच का इंतजार

होली में ट्रेनें पैक, अतिरिक्त कोच का इंतजार रायपुर। इस वर्ष रायपुर से मथुरा, वृन्दावन की होली देखने जाने वालों के लिए दिक्कत हो गई है, क्योंकि रायपुर, मथुरा जाने वाली ट्रेन गोंडवाना और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं यूपी, मध्यप्रदेश, हावड़ा और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। यात्रियों को क्नफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल है। अधिकारियों का कहना है कि मथुरा, वृन्दावन जाने वाले यात्रियों के लिए तत्काल टिकट ही एक मात्र विकल्प है। ज्ञात हो कि 21 मार्च को…

मतदाताओं की जिज्ञासाओं और सवालों का सीईओ साहू देंगे जवाब

मतदाताओं की जिज्ञासाओं और सवालों का सीईओ साहू देंगे जवाब जांजगीर-चांपा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू कल शुक्रवार 15 मार्च को आम नागरिकों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सीधा संवाद करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के फेसबुक पेज पर लाइव मौजूद रहकर वे मतदाताओं के निर्वाचन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। वहीं वे मतदाताओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू लोकसभा निर्वाचन की गतिविधियों और निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे नए प्रयोगों की भी जानकारी देंगे। इस दौरान…

मास्टर ट्रेनरों ने सी-टाप एप डाउनलोड करने सीखा

मास्टर ट्रेनरों ने सी-टाप एप डाउनलोड करने सीखा मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने की उपस्थिति में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री संजय सोनी, श्री मोहन उपाध्याय, श्री जयमंगल सिंह ध्रुव, श्री पीसी दिव्य, श्री उमर कुरैशी एवं श्री व्हीपी सिंह ने विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को सी-टाप एप डाउनलोड करने एवं प्रपत्र भरने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, पीठासीन अधिकारियों…

पोर्टल-सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी

पोर्टल-सी-विजिल से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी मुंगेली। लोकसभा आम चुनाव-2019 की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोर्टल-सी-विजिल (शिकायत सेल) से प्राप्त शिकायतों का तत्परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई है। व्याख्याता श्री एस.एल. पंकज मो.नं. 9893969700, सहायक ग्रेड-2 श्री हेमंत दास मानिकपुरी मो.नं. 7000615119, सहायक ग्रेड-2 श्री शिवकुमार ध्रुव मो.नं. 9300483938, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री प्रकाश साहू मो.नं. 9425298878 एवं भृत्य श्री विनोद साहू…

संपत्ति विरूपण के तहत होर्डिंग पोस्टर हटाये गये

संपत्ति विरूपण के तहत होर्डिंग पोस्टर हटाये गये मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू किये जाने एवं प्रभावशील होने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदारों एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा शासकीय होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर हटाये की कार्यवाही की गई। मुंगेली में राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग्स पोस्टर हटाये गये। इसी तरह नगर पालिका के…

राजनीतिक दल के व्यक्ति विश्राम गृह में बैठक नहीं ले सकेंगे

राजनीतिक दल के व्यक्ति विश्राम गृह में बैठक नहीं ले सकेंगे मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा किये जाने के उपरांत निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील कर दी गई है। इस अवधि के दौरान कोई भी राजनीतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी आदि शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय रेस्ट हाऊस आदि में चुनाव प्रचार अथवा राजनैतिक उद्देशयों से न तो ठहर सकते है और न ही वहां पर राजनैतिक गतिविधियां कर सकते है।…

नियुक्त एजेंट की ड्यूटी लगी

नियुक्त एजेंट की ड्यूटी लगी मुंगेली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में स्थापित जिला सूचना के द्वारा (डीसीसी) मुंगेली में दूरभाष क्रमांक 07755-264442 के लिए नियुक्त एजेंट की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन रविवार एवं अवकाश के दिनों सहित ड्यूटी लगाई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मु.पो. कोदवाबानी के श्री भुवनेश्वर कुमार और श्री राकेश कुमार निर्मलकर सबेरे 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक ड्यूटी करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण आज

पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण आज मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 14 मार्च से 16 मार्च 2019 तक दोपहर 1.30 बजे से 5.30 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दाऊपारा (मिशन) मुंगेली में आयोजित किया गया है। जिसमें विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहेंगे। पीठासीन अधिकारियों के मोबाईल में सी-टॉप्स एप डाउनलोड कर प्रशिक्षण कक्ष में…

राशनकार्डधारियों को दो माह का चावल अप्रैल में होगा वितरित

राशनकार्डधारियों को दो माह का चावल अप्रैल में होगा वितरित मुंगेली। खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह अप्रैल एवं मई 2019 का खाद्यान्न राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल में एक साथ वितरित किया जायेगा। कलेक्टर ने समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि माह अप्रैल एवं मई 2019 के लिए पीडीएस के राशनकार्डधारियों को 2 माह के चावल का एकमुश्त वितरण माह अप्रैल 2019 में किये जाने हेतु 2 माह के आबंटन के अनुरूप खाद्यान्न का भण्डारण उचित मूल्यों की दुकानों में कराया जायें।…