गिरफ्तार 3 लूटेरों से लूटी गयी रकम बरामद

गिरफ्तार 3 लूटेरों से लूटी गयी रकम बरामद भिलाई। दुर्ग पुलिस ने 9 दिन के भीतर ही 9 लाख की लूट का खुलासा कर दिया। 5 मार्च की दोपहर प्राइवेट कंपनी के कैशियर से हुई लूट में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ है। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश से 3 लूटेरों को गिरफ्तार किया है, जबकि अब अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। इस मामले में डीजीपी डीएम अवस्थी ने दुर्ग पुलिस की पीठ थपथपायी है, साथ ही 2 लाख रुपये के इनाम का भी ऐलान…

ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत

ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत जगदलपुर। जिले के दलपत सागर रोड में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला कोतवाली थाना इलाके का है. यह घटना उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर में पानी सप्लाई वाली हार्ड फाइबर की पाइप लादकर ले जाया जा रहा है. तभी अचानक ट्रैक्टर चालक ने वाहन से अपना नियत्रंण खो दिया और ट्रैक्टर सीधे पलट गई. ट्रैक्टर में सवार 6 लोग…

आकांक्षा एवं शिखर परियोजना परिसर के सौदर्यीकरण का कलेक्टर ने की प्रशंसा

आकांक्षा एवं शिखर परियोजना परिसर के सौदर्यीकरण का कलेक्टर ने की प्रशंसा जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत ने कल बुधवार 13 मार्च को जिला पंचायत कार्यालय के समीप बने आकांक्षा एवं शिखर परियोजना परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने परिसर में निवासरत प्रतिभावान छात्रों को अध्ययन के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। परिसर में छात्रों के लिए तैयार किये जा रहे गार्डन व खेल मैदान की प्रशंसा की। शिखर एवं आकांक्षा परियोजना के जिला प्रभारी श्री…

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 को शांतिपूवर्क सम्पन्न कराने के लिए रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर नेे जारी आदेश में कहा है कि सभी राजनैतिक दल, उनके कार्यकर्ता, तथा उनसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति अपने दल के प्रचार-प्रसार के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करते हैं। इन…

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने कहा है कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। ताकि शिकायती प्रकरणों का प्रतिवेदन रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके।

बस्तर में 100 साल से अधिक उम्र वाले 30 मतदाता डालेंगे वोट

बस्तर में 100 साल से अधिक उम्र वाले 30 मतदाता डालेंगे वोट जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 11 अपै्रल को बस्तर संसदीय क्षेत्र में सबसे पहले वोट डाले जाएंगे और इनमें भी 100 वर्ष के ऊपर के मतदाता ऐसे हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग फिर से एक बार करेंगे।इनकी संख्या लगभग 30 है और इनमें से 12 मतदाता बस्तर जिले में ही रहते हैं। इसके अलावा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की एक महिला मतदाता मंगली बघेल की आयु लगभग 116 साल है और जानकारी के अनुसार इस मतदाता ने…

विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दुर्ग। दुर्ग शहर के भाजपा पदाधिकारियों और दुर्ग नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने विधायक अरूण वोरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं ने अरूण वोरा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि विधायक नगर निगम आयुक्त के चेंबर में पहुंचकर विकास कार्यों के लिए निर्देशित कर रहे हैं। वहीं विधायक के खिलाफ शिकायत पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से तथ्य लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अंतागढ़ टेपकांड मामले की सुनवाई तारीख बढ़ी

अंतागढ़ टेपकांड मामले की सुनवाई तारीख बढ़ी रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित प्रत्याशी की खरीद-फरोख्त अंतागढ़ टेपकांड मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। इस मामले की सुनवाई अब 3 हफ्तों के बाद होगी। गौरतलब है कि अंतागढ़ टेपकांड मामले में कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक ने मंतूराम पवार, डा. पुनीत गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में अमित जोगी और भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम भी शामिल है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मंतूराम, डा. पुनीत एवं…

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन घायल रायपुर। भाठागांव फ्लाईओवर के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि बीती रात करीब 11 बजे पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना मिली की भाठागांव फ्लाईओव्हर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती…

बारहवीं के छात्र ने की खुदकुशी

बारहवीं के छात्र ने की खुदकुशी धमतरी। धमतरी में 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के मराठा पारा वार्ड निवासी सक्षम जगताप (19) 12वीं का छात्र था। वह भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले पर्चा दे कर धमतरी आया था। कल शाम को अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि सक्षम अक्सर सिरदर्द से परेशान रहता था। संभवत:इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने मामला…