महाराष्ट्र पंचायत चुनाव : मोदी लहर बरकरार पंचायत चुनाव में बीजेपी ने दिखाया दम, 5,721 सीटों पर लहराया भगवा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश भर में लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर स्थानीय निकाय चुनाव देश में मोदी लहर कायम है। बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। अब बीजेपी महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में 34 जिलों के 12,711 ग्राम पंचायतों में बीजेपी को सबसे अधिक 3263 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, शिवसेना को 2808, कांग्रेस को 2151 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सिर्फ…

लाल किले में मृत कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 26 जनवरी तक पर्यटकों के लिए रहेगा बंद

नई दिल्ली । लाल किले के पास मृत पाए गए कौवों के बर्ड फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि के बाद स्मारक में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि कुछ दिनों में गणतंत्र दिवस भी है, इसके लिए ये पाबंदी 19 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक रहेगी। दरअसल लाल किले के पास एक सप्ताह पहले 15 कौवे मृत पाए गए थे। उनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट सोमवार आई, रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद लाल किले को आम जनता…

अगर 1 घंटे में निपटा दी इस रेस्टोरेंट की ‘बुलेट थाली’ तो ईनाम में मिलेगी रॉयल एनफील्ड, बाहर सजी है 5 बुलेट बाइक

नई दिल्ली। भारत में लोग खाना के बहुत शौकीन हैं। कुछ लोगों को तो देश के कोने- कोने के अलग-अलग व्यंजन चखने का मानो चस्का होता है। यहां महाराजा थाली से लेकर बाहुबली थाली तक खूब बिकती है। लेकिन कैसा हो अगर खाने का यही शौक आपको बुलेट बाइक दिला दे, वो भी बिलकुल मुफ्त। दरअसल, पुणे के एक शिवराज होटल ने ऐसी ही थाली तैयार की है जिसे 1 घंटे में खाने वाले के ईनाम में रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक दी जाएगी। इस थाली का नाम है- बुलेट थाली।…

अब महज 50 रुपए में चिकन करी का आनंद नहीं ले पाएंगे सांसद, संसद की कैंटीन में सब्सिडी पूरी तरह खत्म

नई दिल्ली। लोकसभा का बजट सत्र 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को कहा है कि संसद संत्र के पहले चरण के अंदर 12 बैठक होंगी, दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा जिसमें 21 बैठक होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सदन सबके सहयोग से चले। लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि संसद की कैंटीन में खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैंटीन इससे जुड़े…

मोरारजी देसाई के बाद सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख बनने वाले नरेन्द्र मोदी बने दूसरे प्रधानमंत्री

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का नया अध्‍यक्ष चुना गया है। सोमवार को सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्‍मति से प्रधानमंत्री मोदी को अध्‍यक्ष चुना गया। इसके पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी इस मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हैं। बैठक में पूर्व अध्यक्ष स्व. केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले ट्रस्ट की…

पड़ोसी देशों के प्रमुख राजनेताओं ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए पीएम मोदी को दी बधाई, पूरा विश्व कर रहा है भारत की प्रशंसा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ आखिरी वार करते हुए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। भारत में बनी दोनों वैक्सीन पूरे देश में लाखों लोगों को लगाई जा चुकी हैं और लगातार लगाई जा रही हैं। इस उपलब्धि के लिए पूरा विश्व भारत की प्रशंसा कर रहा है। भारत के पड़ोसी देशों के प्रमुख राजनेताओं ने भी कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी,2021 को टीकाकरण अभियान के सफल शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। My heartiest…

26 जनवरी को अटारी बॉर्डर पर नहीं होगी भारत-पाक की संयुक्त परेड (बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी), ये है वजह

नई दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी बॉर्डर पर संयुक्त परेड (बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी) नहीं होगी। BSF के सीनियर अधिकारियों ने बताया है कि कोरोना वायरस महामारी चलते इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर साल होने वाली बीटिंग रिट्रीट नहीं की जाएगी। BSF की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई है कि कोरोना महामारी के चलते जारी प्रतिबंधों के मद्देनजर आम लोगों को 26 जनवरी पर बॉर्डर पर आने की अनुमति नहीं होगी।…

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो भावना कांत रचेंगी इतिहास, बनेंगी फ्लाईपास्ट में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

नई दिल्‍ली। फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत गणतंत्र दिवस पर देश के सबसे बड़े समारोह में हिस्‍सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। वो 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले परेड में फ्लाइपास्‍ट का हिस्‍सा बनेंगी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। ज्ञात हो कि भावना कांत भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलटों में शामिल होने वाली पहली महिला है। साल 2016 में भावना कांत को अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ पहली महिला लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में शामिल…

WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई, HC ने कहा- निजता प्रभावित होती है तो डिलीट कर दें एप

नई दिल्ली। प्राइवेसी पाॅलिसी में किए गए बदलावों को लेकर आलोचना झेल रहे WhatsApp ने यूजर्स के रूख को देखते हुए अपने कदम पीछे खींचने का निर्णय लिया है। इन सब के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में WhatsApp प्राइवेसी मामले में याचिका दायर की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आपकी निजता प्रभावित हो रही है तो आप व्हाट्सएप डिलीट कर दीजिए। दरअसल, याचिका में कहा गया कि पाॅलिसी पर सरकार को एक्शम लेना चाहिए। साथ ही याचिकाकर्ता ने इसे निजता का उल्लंघन बताया। जिसके जवाब…

पीएम मोदी ने अहमदाबाद और सूरत मेट्रो परियोजना का किया शिलान्यास, बोले- बीते वर्षों में देश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए जितना काम हुआ है, वह अभूतपूर्व है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के केवड़िया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। ये ट्रेनें केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) से वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर को जोड़ेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केवड़िया की पहचान एक भारत-श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले सरदार पटेल से होती है। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने वालों…