न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक…
श्रेणी: दिल्ली
दुष्कर्मियों को बना दिया जाएगा नपुंसक, महिला सुरक्षा को ध्यान में रख इस देश ने बनाया सख्त कानून
नई दिल्ली। दिसंबर का महीना जैसे ही दस्तक देना शुरू करता है, देश की ज्यादातर महिलाओं के अंदर खौफ का मंजर अंदर ही अंदर घर करने लग जाता है। दिल्ली में फिजियोथेरेपिस्ट निर्भया का मामला हो या फिर हैदराबाद की वेटेनरी डॉक्टर दिशा रेप केस । घटना की याद आते ही दिल अंदर तक दहल उठता है। ऐसे में किसी भी महिला के दिल से बस यही आवाज निकलती है- इन दुष्कर्मियों को फांसी पर लटका दो। वहीं, कुछ अन्य खुलकर कहती हैं- इन्हें नपुंसक बना दो। हमारे देश में…
कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पटेल ने तड़के करीब तीन बज कर 30 मिनट पर अंतिम श्वांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित पटेल पिछले करीब एक माह से गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती थे और उनके स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ गई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक पटेल उनके राजनीतिक सलाहकार थे। Saddened by the demise of Ahmed…
बड़ा झटका! केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन, देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा, देखें पूरी लिस्ट…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बार फिर चीन के 43 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। दरअसल सरकार को इन ऐप्स को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी, जिनमें कहा गया था कि ये ऐप्स देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर ही सरकार ने इन ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मोदी सरकार ने भारत चीन के बीच बढें तनाव के बाद 29 जून को 59 ऐप्स पर बैन लगाया था।…
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए उनकी सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि सर छोटू राम जी ने न केवल किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि वह समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज बन गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। जन सेवा और किसान कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सर छोटू राम जी को…
पीएम नरेन्द्र मोदी ने लचित दिवस पर की लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 24 नवंबर को लचित दिवस पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लचित दिवस के विशिष्ट अवसर पर हम लचित बोरफूकन के साहस के समक्ष नतमस्तक हैं। वह एक अद्भुत नेता और रणनीतिकार थे, जिन्होंने असम की अनूठी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गरीबों और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में भी अमिट योगदान दिया।” On the special occasion of Lachit Diwas, we bow to the courageous Lachit Borphukan. He…
तमिलनाडु-पुडुचेरी में चक्रवात ‘निवार’ तूफान का खतरा, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
न्यूज़ डेस्क। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में बदलने की आशंका है। यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 24 नवंबर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात की। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात ‘निवार’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने…
TRP पर केंद्रीय मंत्री जावडेकर का बड़ा बयान, 50 हजार घरों से 22 करोड़ की राय नहीं माप सकते?
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारिता के छात्रों को सनसनीखेज और TRP केंद्रित पत्रकारिता में न फंसने का सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि TRP-केंद्रित पत्रकारिता अच्छी नहीं है। 50,000 घरों में स्थापित मीटर से 22 करोड़ की राय को नहीं माप सकते। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भारतीय जनसंचार संस्थान(IIMC) में सत्र 2020-21 के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए कहा, “पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, न कि लोगों को गुमराह करने का उपकरण। अगर आपकी कहानी तथ्यों पर आधारित है…
एयर इंडिया One- B777 की पहली उड़ान में राष्ट्रपति कोविंद ने किया सफर, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को ‘एयर इंडिया वन-बी777’ से चेन्नई रवाना हुए। एयर इंडिया वन-बी777’ में राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि कोविंद आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी जाएंगे। बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रपति की ‘एयर इंडिया वन-बी777’ में यह पहली यात्रा है। विमान में ईंधन की कम खपत होती है और इसमें बी747-400 की तुलना में लंबी रेंज है, जिसका इस्तेमाल इसी प्रकार के वीवीआईपी परिचालन के लिए किया जाता…
#भारत ने किया ब्रह्मोस सूपरसोनिक बेहद खतरनाक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 4300 KM रफ्तार से 400 किलोमाटर तक हमला करने में सक्षम
नई दिल्ली। भारत ने आज सुबह 10 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से जमीन में वार करने वाली ब्रह्मोस सूपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सीधे अपने टारगेट को मार गिराया। इसका टार्गेट दूसरे द्वीप पर था। इसी महीने भारत ने बालासोर में किया क्विक रिएक्शन मिसाइल का सफल परीक्षण मिसाइल परीक्षण किया था। ये परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत और चीन के एलएसी पर विवाद चल रहे हैं। इस ट्रायल के बाद अब मिसाइल भारतीय सेना में…
