नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार ‘बातचीत का ढकोसला’ बंद कर इन ‘काले कानूनों’ को खत्म करे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि किसानों की आय आधी हो गई, लेकिन सरकार के ‘मित्रों’ की आय चौगुनी हो गई। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार, किसानों को जुमले देना बंद करें। बेईमानी अत्याचार बंद करें। बातचीत का ढकोसला बंद करें। किसान-मज़दूर विरोधी तीनों काले…
श्रेणी: दिल्ली
स्वदेशी जानगरण मंच (SJM) को भी कृषि कानूनों पर नहीं भरोसा, अश्विनी महाजन ने दीया बड़ा बयान
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। इस दौरान किसानों को विभिन्न संगंठनों और इकाइयों से समर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी (BJP) की सहयोगी और आरएसएस (RSS) से संबंधित स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने कृषि कानूनो के खिलाफ बयान देकर बवाल मचा दिया है। बीजेपी बार बार कहती आ रही है कि किसानों को बरगलाया जा रहा है। अब जबकि बीजेपी के सहयोगी संगठन ही नए प्रस्तावित कानूनों पर सवाल उठा रहे हैं तो बीजेपी के बड़े नेताओं को बोलते नहीं…
मोदी है तो मुमकिन है: सीमा तनाव और लद्दाख गतिरोध के बीच तीन दशक बाद चीन ने भारत से ख़रीदा चावल
न्यूज़ डेस्क। लद्दाख में भारत-चीन के बीच शुरू हिंसक झड़प के बाद एलएसी पर गतिरोध बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कड़े रुख से चीन के तेवर ढ़ीले पड़े हुए हैं। कड़ाके की इस सर्दी में चीनी सैनिक सीमा पर ज्यादा देर तक रह नहीं पा रहे हैं। उन्हें बार-बार रोटेट करना पड़ रहा है। सीमा पर तनाव की ऐसी स्थिति में चीन ने तीन दशक के बाद भारत से चावल की खरीद की है। सीमा पर गतिरोध के बाद यह पहला मौका है जब…
किसान आंदोलन के बीच MSP पर अब तक 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के धान की खरीद, सबसे अधिक पंजाब से 63.76 प्रतिशत की खरीदारी
न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानून वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच MSP पर धान की खरीद जारी है। मोदी सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने चालू खरीफ विपणन सत्र के दौरान MSP पर अब तक 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर 318 लाख टन धान की खरीद की है। यह पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। पंजाब से 63.76 प्रतिशत धान की खरीद सबसे दिलचस्प बात यह है कि किसान आंदोलन…
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने खोली कांग्रेस की ‘अवसरवादी राजनीति’ की पोल, पूछा सवाल- खुद MSP पर कानून क्यों नहीं बना पाई कांग्रेस?
न्यूज़ डेस्क। अवसरवादी राजनीति की पहचान बन चुकी कांग्रेस, स्वामीनाथान आयोग की रिपोर्ट को लागू करना हो या MSP को कानूनी रूप देना, कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ छल किया। लेकिन सत्ता से बेदखल होते ही उसे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट और MSP की याद आने लगी है। किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के इस अवसरवादी राजनीति पर उसके ही पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने करारा हमला बोला है। कांग्रेस में आंतरिक…
हाथरस पीड़िता की फोटो छापने पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- हम कानून पर कानून नहीं बना सकते
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मीडिया में हाथरस पीड़ित की फोटो छापने पर सवाल उठाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हम कानून पर कानून नहीं बना सकते है और याचिकाकर्ता को केंद्र के समक्ष एक प्रतिनिधित्व दायर करने को कहा है। ज्ञात हो कि 19 सितंबर को हाथरस में चार आरोपियों ने 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। इसके बाद इलाज के दौरान 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में…
सरकार – किसानों की कृषि कानूनों पर बैठक रही बेनतीजन, किसान बोले- जारी रहेगा प्रदर्शन, 3 दिसंबर को फिर होगी बैठक
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रियों और 30 से अधिक किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच सरकार ने आज मंगलवार को विश्वास जताया कि वह आंदोलनकारी किसानों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद किसी समाधान पर पहुंचेगी। हालांकि किसानों के साथ सरकार की बैठक आज बेनतीजा रही। बीकेयू अध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने बताया कि सरकार की प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ बातचीत बेनतीजा रही। सरकार ने किसान संगठनों के साथ 3 दिसंबर को एक और बैठक बुलायी है। सरकार ने कहा कि किसानों के साथ बातचीत जारी रहेगी,…
गाजीपुर में आंदोलनकारी किसानों के बीच बटी बिरयानी, लोगों ने बोला- ‘शाहीन बाग रिटर्न्स’ सीज़न-2 प्रदर्शन
न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों को वापस लेने और फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से आए हजारों किसान पिछले 5 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने बुराड़ी जाने से मना कर दिया और वो दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसी दौरान दिल्ली के गाजीपुर में आंदोलनकारी किसानों के बीच बिरयानी बांटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों…
अरे मुख्यमंत्री केजरीवाल जी आपने #FarmersBill2020 दिल्ली में लागू कर दिया तो ये बता तो दो सबको..झूठे ही आपके MLA भाग दौड़ कर रहें है : BJP सांसद मनोज तिवारी
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। एक तरफ जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता किसान आंदोलन के समर्थन में लगे हैं। वही दूसरी तरफ मनोज तिवारी ने खुलासा किया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कराये गए तीन कृषि कानूनों में से एक कानून को 23 नवंबर को ही लागू कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली राजपत्र के दस्तावेज की तस्वीर को शेयर भी किया।…
निवार के बाद अब ‘बुरेवी’ का खतरा मंडराया, मौसम विभाग ने दी जानकारी
न्यूज़ डेस्क। बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बने हवा का दम धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदलने लगा है। तीन घंटे पहले तक ये चक्रवाती तूफान पश्चिमी दिशा में ट्रिमकोमलाई (श्रीलंका) के पूर्वी दिशा में करीब 710 किलो मीटर दूर कन्याकुमारी (इंडिया) के उत्तरपूर्वी दिशा में करीब 1,120 किलो मीटर दूर केंद्रित है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में चक्रवात तीव्र होकर तूफान में तब्दील हो जाएगा। इस तूफान का नाम ‘बुरेवी’ रखा गया है, पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए बाद में 2…
