”तारक मेहता…’ के आगे फीका पड़ा ‘मिर्जापुर’ और ‘बिग बॉस’, वर्ष 2020 में ‘जेठालाल’ के शो को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

नई दिल्ली। कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ याहू (Yahoo) की इस साल की लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शो बन गया है। इस शो ने ‘मिर्जापुर’ और ‘बिग बॉस’ समेत कई पॉपुलर फिल्म्स, वेब सीरीज और टीवी शो को भी पछाड़ दिया है। याहू की इस लिस्ट को मंगलवार को जारी किया गया है। इस लिस्ट में लॉकडाउन में सुर्खियां बटोरने वाले पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ भी शामिल हैं। इस लिस्ट में ‘महाभारत’ को दूसरे नबंर और ‘रामायण’ चौथे नबंर पर है। लिस्ट में…

Wikipedia ने अक्साई चिन को दिखाया चीन हिस्सा, भारत ने जताया कड़ा विरोध, कहा- डिलीट करो गलत नक्शा, नहीं तो करेंगे कड़ी कार्यवाही

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विकिपीडिया से कहा है कि वह उस नक्शे को हटाए जिसमें अक्साई चिन को चीन का हिस्सा दिखाया गया है। इस मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया कि सरकार ने इसको लेकर गैरलाभकारी संगठन को सख्त शब्दों में लेटर जारी किया है। विकिपीडिया सबसे अधिक लोकप्रिय सूचना भंडारों में से एक है और सूचनाओं के संग्रह के लिए वॉलेंट्री बेस्ड मॉडल पर काम करता है। यह अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से अलग है, जिन्हें हाल में ऐसे मुद्दों पर फटकार लगाई गई है। विवादित…

सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने कहा- केरल के पत्रकार की गिरफ्तारी में सामने आई, और भी चौंकाने वाली जानकारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 5 अक्टूबर को हाथरस के पास से केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की गिरफ्तारी और कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के साथ उसके कथित संबंधों की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि जिस अखबार में काम करने का दावा पत्रकार ने किया है वो तो तीन साल पहले बंद हो चुका है। केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (KUWJ) ने कप्पन की ओर से दायर हलफनामे पर जवाब…

‘शहद है या शरबत’: डाबर-पतंजलि-झंडु समेत देश के सभी प्रमुख ब्रांड के शहद में चीनी शरबत की मिलावट, CSE का खुलासा

नई दिल्ली। डाबर और पतंजलि ने पर्यावरण प्रहरी CSE (Centre for Science and Environment-CSE) के इन दावों पर सवाल उठाया कि उनके द्वारा बेचे जाने वाले शहद (Honey) में चीनी शरबत की मिलावट है। कंपनियों ने कहा कि यह दुर्भावना और उनकी ब्रांड छवि को खराब करने के उद्देश्य से प्रेरित लगता है। कंपनियों ने इस बात पर जोर देते हुये कहा कि उनके द्वारा बेचे गए शहद को प्राकृतिक रूप से एकत्रित किया जाता है और बिना चीनी या अन्य किसी मिलावट के पैक किया जाता है। इसके अलावा,…

मसाला किंग, MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। मसाला किंग के नाम से मशहूर और महाशय दी हट्टी (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर धर्मपाल गुलाटी का निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको कोरोना हुआ था, जिससे ठीक होने के बाद उनको हार्ट अटैक आया। धर्मपाल गुलाटी का जन्म 1923 में पाकिस्तान में हुआ था। MDH को इस मुकाम तक लाने में धर्मपाल गुलाटी ने काफी मेहनत की थी। सिर्फ पांचवी…

Cyclone Burevi: ‘निवार’ के बाद, चक्रवात बुरेवी मचाने आ रहा तबाही, मौसम विभाग ने 3 दिसंबर को जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। चक्रवात निवार के हफ्तेभर के अंदर फिर से एक और चक्रवात दस्तक देने वाला है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ का रूप ले लिया है और आज रात श्रीलंकाई तट से इसके टकराने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुरेवी चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने केरल के 4 राज्यों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलाप्पुझा में 3 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने एक बुलेटिन में कहा…

हाईकोर्ट के पूर्व जज CS कर्णन गिरफ्तार, जजों की पत्नियों पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

नई दिल्ली। कोलकाता और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जजों की पत्नियों और महिला जजों के ख‍िलाफ की गई कथ‍ित अपमानजनक टिप्पणी के लिए जस्टिस कर्णन की गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि पूर्व जज सीएस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की पत्नियों और महिला जजों पर अपमानजनक टिप्पणी ऑनलाइन पोस्ट की थी, जो यूट्यूब और अन्य माध्यमों पर सामने आई थी। मद्रास हाईकोर्ट में तमिलनाडु बार काउंसिल की ओर से बीते महीने एक याचिका दायर की…

जानिए कौन है ‘कनाडाई पप्पू’, कैसे राहुल गांधी से है बहुत सी समानताएँ ?

न्यूज़ डेस्क। अगर आप प्रमुख सर्च इंजन गूगल पर ‘पप्पू इन इंडिया’ सर्च करते हैं, तो आपको सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम और तस्वीर दिखाई देगी। इसी तरह गूगल पर ‘Who is pappu in india’ लिखने पर राहुल गांधी के नाम आएगा। इतना ही नहीं आप हिन्दी में भी ‘इंडिया का पप्पू’ सर्च करते हैं तो राहूल गांधी की तस्वीर और उनसे जुड़ी सामग्री सामने आती है। राहुल गांधी की ही तरह कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी अक्सर ‘कनाडाई पप्पू’ कहा जाता है। अब…

सोनिया गांधी ने बी.वी. श्रीनिवास को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस को आखिरकार एक साल से अधिक समय के बाद आधिकारिक अध्यक्ष मिल गया है। सोनिया गांधी ने बुधवार को बी.वी. श्रीनिवास को कांग्रेस की युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। विवादों में घिरे केशव चंद यादव के पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीनिवास अंतरिम प्रमुख के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। हालांकि, यादव ने 7 जुलाई, 2019 को अपने त्यागपत्र में कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारण वह इस्तीफा दे रहे हैं। यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया…

क्रिसमस और नए साल पर पटाखों की बिक्री व जलाने पर NGT ने लगाई रोक, यहां होगी छूट….. यंहा पढ़े।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के उन सभी शहरों व कस्बों में हर तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया है, जहां वायु गुणवत्ता ‘खराब’ या उससे ऊपर की श्रेणी में है। एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि उन शहरों व कस्बों में हरित पटाखों के अधिकतम दो घंटे के इस्तेमाल की छूट संबंधी उसका निर्देश जारी रहेगा, जहां वायु वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ या…