सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हो रहे राहुल गांधी: किसानो से की 4 घंटे मुलाकात, 3 घंटे किसानो से समझते रहे, कि गेहूं का कोई पेड़ नहीं होता

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं। असल में कृषि कानून के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के बीच फिल्मकार अशोक पंडित ने राहुल पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि ‘राहुल गांधी ने किसानों से 4 घंटे मुलाक़ात की… 3 घंटे तो किसान उन्हें यही समझाते रहे की गेहूं का कोई पेड़ नहीं होता! लेकिन वो माने नहीं! आख़िर थक कर किसानों ने पीछा छुड़ाने के…

किसान आंदोलन 22वां दिन : प्रदर्शन किसानों का हक, मगर आप इस तरह से शहर ब्लॉक नहीं कर सकते : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 21 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसान डटे हैं। इस बीच तीन कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि वो फिलहाल कानूनों की वैधता तय नहीं करेगा। कोर्ट ने कहा कि अगर किसान और सरकार वार्ता करें तो विरोध-प्रदर्शन का उद्देश्य पूरा हो सकता है और हम इसकी व्यवस्था कराना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले सर्वोच्च अदालत…

गन्ना किसानों के लिए 3,500 करोड़ रुपए की सहायता राशि मंजूर, 5 करोड़ गन्ना किसानों को तोहफा, PM मोदी ने ट्वीट कर बताया विशेष खुशी का दिन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए इतना कुछ किया गया है, जो 70 वर्षों में नहीं हुआ। दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच बुधवार को मोदी सरकार ने किसानों के हित में एक और अहम फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि 60 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात से होने वाली कमाई और उसकी सब्सिडी को सीधे 5 करोड़ किसानों के…

जरूरी कदम नहीं उठाए तो सरकार के हाथ से निकल सकता है किसान आंदोलन मामला – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि अगर अभी जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों का चल रहा विरोध राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बन जाएगा और यह मामला फिर सरकार के हाथ से निकल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने आठ किसान यूनियनों को पक्ष (पार्टी) बनाने का भी आदेश दिया। तीन किसान अधिनियमों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया और मामले की आगे की…

किसान आंदोलन : शाही पनीर, मिक्स वेज और गाजर के हलवे जैसे व्यंजनों का खूब लुत्फ उठा रहे है आंदोलित किसान, खुशबू से महक रहा है धरना स्थल

गाजीपुर। नए कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली में किसानों ने अपनी हुंकार भर ली है। बीते 18 दिनों से लगातार किसान सिंघु, टिकरी, चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर अपना डेरा डाले हुए हैं। वहीं इन बॉर्डरों पर किसानों को खाना खिलाने के लिए लंगर चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इन लंगरों में अब अलग-अलग तरह के व्यंजन भी तैयार किए जा रहे हैं। जिसकी खुशबू गाजीपुर बॉर्डर पर महक रही है। सुबह उठने के साथ ही किसान अपने अन्य साथियों के लिए नाश्ते में विभिन्न तरह के…

पेड़ों पर प्रधानमंत्री मोदी का चित्र उकेर कर, ओडिशा के कलाकार ने की ये अपील, पर्यावरण के कलाकार’ के नाम से है लोकप्रिय

नई दिल्ली। ओडिशा के एक कलाकार ने घने जंगलों के बीच एक पेड़ पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के चित्र उकेरे हैं। कलाकार समरेंद्र बेहरा ने पीएम मोदी की पेड़ों पर ये चित्र खास मकसद से बनाए हैं, ताकि वह पेड़ों की अवैध कटाई की ओर उनका ध्यान खींच सकें और पीएम मोदी ने देश के कल्याण के लिए जो कदम उठाए हैं उसके लिए उनको शुक्रिया कह सकें। बेहरा ने पीएम मोदी के पेड़ों पर ये चित्र मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल नेशनल पार्क के पेड़ पर बनाए हैं। उन्होंने इसके…

भारत से पंगा लेकर चीन अब तक उठा चुका है कितने हजार करोड़ का नुकसान? यंहा पढ़ें…

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अभी-अभी अपनी एक मोबाइल और IT डिस्प्ले प्रोडक्शन यूनिट चीन से भारत के नोएडा में शिफ्ट करके उसे कम से कम 4,825 करोड़ का झटका दिया है। दरअसल, कोरोना महामारी फैलाने और पूर्वी लद्दाख में उसकी नापाक हरकत के चलते चीन को भारत से इस तरह के अब तक हजारों करोड़ रुपये के झटके लग चुके हैं। चीन को यह चूना भारत की वजह से हर तरफ से लगा है। एक तो भारत ने कोरोना महामारी के दौरान खुद को आत्मनिर्भर बनाने की…

ED ने विदेश भाग रहे PFI नेता रऊफ शरीफ को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के युवा नेता रऊफ शरीफ को हिरासत में ले लिया है। शरीफ देश से भागने की फिराक में था, मगर ईडी ने समय पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। ईडी के सूत्रों के अनुसार, शरीफ को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह देश से भागने की फिराक में था, मगर एजेंसी ने तत्पर कार्रवाई करते हुए उसकी इस योजना पर पानी फेर दिया। ED के…

#RealFarmersWithModi कर रहा है टॉप ट्रेंड, आंदोलन करने वाले ज्यादातर दलाल-आढ़ती, कमीशन एजेंट

न्यूज़ डेस्क। किसानों के नाम पर शुरू आंदोलन में दलाल और आढ़तियों के साथ देश विरोधी ताकतें अपना हित साधने में लगी है। इसको लेकर किसानों में भी दो गुट बन गए हैं- कानून समर्थक और कानून विरोधी। कानून समर्थकों का साफ कहना है कि देश भर में सिर्फ पंजाब के किसान नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं जो देश के कुल किसानों का एक प्रतिशत भी नहीं है। विरोध करने वाले किसानों में ज्यादातर दलाल और आढ़ती हैं और इनका अपना राजनीतिक हित है। कृषि कानून का…

कोविड वैक्सीन : कोरोना के खिलाफ भारत ने कसी कमर, अगले 6-8 महीनों में 60 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की तैयारियां शुरू

नई दिल्‍ली। कई देशों में कोरोना वायरस के वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अगले 6 से 8 महीनों में कोरोना टीकों की 600 मिलियन खुराक वितरित करने के लिए मशिनरी को तैनात करेगा। सरकार ने कोल्‍ड स्‍टोरेज की सुविधा तैयार की है जो 2 से 8 डिग्री सेल्‍सियस के बीच तापमान मेंटेन किए रहेगा। कोरोना वैक्‍सीन प्रशासन के विशेषज्ञों के समूह के प्रमुख वीके पॉल ने इस बारे में पीएम मोदी को सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि टीके की तैयारी…