सोशल मीडिया पर एक बार फिर उड़ा राहुल गांधी का मजाक, आप भी देखिए…

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी आज एक बार फिर मजाक के पात्र बन गए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 24 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में ‘कोई लोकतंत्र नहीं’ है। उन्होंने कहा कि आपके पास एक अक्षम व्यक्ति है, जो कुछ भी नहीं समझता और सिस्टम को उन तीन-चार लोगों के पक्ष में चला रहा है, जो सब कुछ समझते हैं। राहुल के इस बयान पर यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। सोशल…

UK से दिल्ली आई महिला में मिला स्ट्रेन कोरोना, क्वारंटाइन से भाग पहुंची राजमंड्री, मचा हड़कंप, जारी की है

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमंड्री में नये प्रकार के स्ट्रेन कोरोना वायरस से हड़कंप मच गया है। यूके से दिल्ली आई महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उस महिला को क्वारंटाइन में रखा। मगर वह महिला क्वारंटाइन से भाग खड़ी हो गई। बताया गया है कि राजमंड्री ग्रामीण क्षेत्र के रामकृष्णनगर निवासी और एंग्लो-इंडियन महिला इस महीने की 22 तारीख को यूके से फ्लाइट से दिल्ली पहुंची। उसका बेटा उसे लेने के लिए दिल्ली गया था। पता चला है कि महिला…

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2020: जानें… क्यों मनाया जाता है, आपके क्या क्या है अधिकार ?

नई दिल्ली। आज की दुनिया में कहीं न कहीं हम सभी उपभोक्ता हैं। आज के समय में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी हो चुका है। हर साल 24 दिसंबर को हम राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस (National Consumer Rights Day 2020) के तौर पर मनाते हैं। यह दिन हम सभी के लिए एक मौका है कि हम उपभोक्ता आंदोलन की महत्ता को अच्छी तरह से समझ सकें। यही नहीं, यह दिन एक मौका है जिससे आप यह समझ सकें कि उपभोक्ता होने के नाते आपके क्या क्या अधिकार…

जम्मू-कश्मीर के DDC चुनावों के परिणाम अलगाववादियों के मुंह पर जोरदार तमाचा: केंद्रीय कानून मंत्री प्रसाद

नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू और कश्मीर के जिला विकास परिषद चुनावों के परिणामों को इस केंद्र शासित प्रदेश के भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच की जीत करार दिया और दावा किया कि जनादेश जनता द्वारा अलगाववादियों, आतंकवादियों, चरमपंथियों और उनके संरक्षकों पर लगाया गया ‘‘जोरदार तमाचा’’ है। केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के नेतृत्व में बने सात दलों के गुपकर गठबंधन द्वारा नतीजों को अपनी जीत बताने के…

डॉक्टर, नर्स, शिक्षक को वेतन देने के लिए पैसे नहीं और दिवाली पूजा इवेंट पर केजरीवाल सरकार ने हर मिनट खर्च किए 20 लाख रुपये, RTI से खुलासा

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली सरकार डॉक्टरों, नर्सों और शिक्षकों को वेतन नहीं दे रही है। वहीं फंड को लेकर दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर और कर्मचारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने धरना देने पर मजबूर है। इसी बीच RTI के एक खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। इस साल दिवाली पूजा पर आयोजित कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार ने 6 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 30 मिनट के इवेंट के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च आपकी हैरानी तब और बढ़ जाएगी, जब कार्यक्रम की अवधि जानेंगे। सिर्फ…

कोरोना वैक्सीन : कई देशों में टीकाकरण हुआ शुरू, राहुल गांधी ने पूछा, इंडिया का नंबर कब आएगा मोदी जी?

नई दिल्ली। दुनियाभर में Covid-19 की कई वैक्सीन बनकर तैयार हो गई हैं और अब इसे लोगों को लगाया जा रहा है। कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले चीन, अमेरिका, युनाइटेड किंगडम और रूस में लोगों को लगाई जा रही है। हालांकि भारत में अभी तक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू नहीं हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। अलग-अलग देशों में कितने लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी, इसका इंफोग्राफिक साझा…

69 पूर्व IAS-IPS नौकरशाहों का पीएम मोदी को खुला खत- अर्थव्यवस्था में गिरावट के समय सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को प्राथमिकता क्यों?

नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा परियोजना पर पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिख सवाल खड़े किए हैं। पूर्व नौकरशाहों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखकर सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि शुरुआत से ही गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया जा रहा है। ‘कांस्टिट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप के बैनर तले 69 सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने दावा किया है कि देश का लोक स्वास्थ्य ढांचा निवेश का इंतजार कर रहा है और सवाल किया कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी…

गजब: सेना के जवानों के लिए जल्दी पहुंचानी थी ट्रेन, रेलवे ने अपनी सूझ-बुझ से फूल स्पीड में दौड़ा दी ट्रेन

न्यूज़ डेक्स। देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल सेना के लिए भी काफी अहम है। कई बार जब जवानों की संख्या ज्यादा रहती है, तो सैन्य वाहनों की जगह ट्रेनों का इस्तेमाल मूवमेंट के लिए किया जाता है। जिस वजह से भारतीय सेना भी देश की शान कहे जाने वाले जवानों का पूरा ध्यान रखती है। इससे जुड़ा एक वाक्या झारखंड से सामने आया है, जहां रेलवे ने जवानों के लिए अधिकतम गति से राजधानी को दौड़ा दिया। दरअसल रामगढ़ से 100 जवानों को दिल्ली जाना था। रामगढ़…

गाली नंबर-74 : कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया इतिहास का सबसे क्रूर प्रधानमंत्री

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी नेताओं द्वारा देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कांग्रेस के नेताओं का नैतिक पतन हो चुका है। कृषि आंदोलन पर कांग्रेस की राजनीतिक चाल नाकाम होते देख पार्टी नेताओं की बौखलाहट बढ़ गई है। आंदोलन विफल होते देख पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नरेन्द्र मोदी को इतिहास का सबसे क्रूर प्रधानमंत्री करार दिया है। सूट-बूट वाले फकीर की आँखें कब खुलेंगी ? मोदी जी, आप इतिहास के सबसे…

#IISF2020: भारत ‘ग्लोबल हाईटेक पावर’ के विकास और क्रांति का बन रहा केंद्र- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2020 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष में भारत की एक समृद्ध विरासत रही है और आज भारत ‘ग्लोबल हाईटेक पावर’ के विकास और क्रांति का केंद्र बन रहा है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चार दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) के छठे संस्करण का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भारत में अभाव और प्रभाव के अंतर…