ज्‍वाइन करने के कुछ देर बाद ही BJP ने कपिल गुर्जर को दिखाया बाहर का रास्‍ता, शाहिन बाग में की थी फायरिंग

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के दौरान शाहीन बाग में 3 राउंड फायरिंग कर सुर्खियों में आया कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला आज गाजियाबाद में बीजेपी में शामिल हो गया। लेकिन शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इससे पहले गाजियाबाद में बीजेपी के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नेताओं ने माला पहनाकर कपिल को पार्टी का आधिकारिक सदस्य बनाया था। भाजपा में शामिल होने के बाद कपिल गुर्जर…

दिल्ली में हमेशा के लिए बंद होगा मैडम तुसाद म्यूजियम, कंपनी ने इस वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम शुरू से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोम के पुतले रखे हैं। मार्च में जब लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो म्यूजियम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसके संचालकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत वो इस म्यूजियम को हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं। अब इसके लिए नई जगह की तलाश हो रही है। वैक्स म्यूजियम का संचालन करने…

मोदी मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को दी मंजूरी, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताई खुशी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही निर्यात को तेजी से सुगम बनाने के लिये एक समिति गठित करने का भी निर्णय किया गया। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, आत्मनिर्भर भारत के तहत देश रक्षा उपकरणों और मिसाइलों के व्यापक प्रारूपों के निर्माण की क्षमता बढ़ा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आकाश देश की महत्वपूर्ण मिसाइल है और यह 96 प्रतिशत स्वदेशी प्रकृति की है। आकाश सतह से हवा में मार करने…

सुभाष चंद्र बोस ने भारत की धरती पोर्ट ब्लेयर में 1943 को फहराया था तिरंगा, के 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लिया किया याद

न्यूज़ डेस्क। आज से दो साल पहले 30 दिसंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारत की धरती पर तिरंगा फहराने के 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। साथ ही मरीना पार्क में नेताजी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए। आज इस कार्यक्रम को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया। 30th December 1943…a day etched in the memory of every Indian, when the brave Netaji Subhas Bose…

‘लव जिहाद’ कानून पर बोले राजनाथ सिंह, ‘शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करता, रूकना चाहिए

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी तो वहीं इससे पहले भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में इस अध्यादेश को लागू किया गया था। इस अध्यादेश का समर्थन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से किसी शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करते हैं। निजी न्यूज़ एजेंसी को दिए गए खास इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि लोग सवाल करते हैं लेकिन मैं भी ये पूछना चाहता…

US ने बनाया दि तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट, किया तिब्बतियों को ‘आजादी’ देने वाले कानून पर हस्ताक्षर, चुन सकेंगे अगला दलाई लामा

नई दिल्ली। चीन और अमेरिका के बीच जारी तनातनी और बीजिंग की ओर से मिल रही चेतावनियों को दरकिनार करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जो तिब्बतियों को उनके धर्म गुरु दलाई लामा के अगले उत्तराधिकारी को चुनने का हक देता है। ‘दि तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट’ को अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ही पास किया था जिससे चीन बुरी तरह चिढ़ गया और उसके विदेश मंत्रालय ने इस कानून को चीन के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी की कोशिश बताया…

प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू भाउपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन की शुरुआत की, PM मोदी बोले- आजादी के बाद सबसे बड़ा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(EDFC) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन’ और प्रयागराज में EDFC के परिचालन नियंत्रण केन्द्र(OCC) का उद्घाटन किया। साथ ही न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत को 21वीं सदी की नई पहचान देने वाला है। भारत और भारतीय रेल का सामर्थ्य बढ़ाने वाला है। आज हम आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा और आधुनिक…

सावधान: UK से भारत लौटे 6 लोगों में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, इन तीन राज्यों में मिले संक्रमित मरीज, रिपोर्ट जारी

नई दिल्ली। ब्रिटेन में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया में दहशत है। भारत में इस वायरस को लेकर हलचल के बीच बुरी खबर है। ब्रिटेन समेत यूरोपीय देशों में कहर मचाने वाला कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन अब भारत आ गया है। दरअसल, ब्रिटेन से लौटने वाले छह मरीज कोरोना वायरस के इस म्यूटेंट से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों को सिंगल आइसोलेशन रूम में रखा गया है। इनके संपर्क में आए करीबी लोगों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है।…

कृषि कानून आंदोलन के बीच Jio मोबाइल टावरों पर किसानों का क्यों फूट रहा गुस्सा? 1500 से ज्यादा को पहुंचाया नुकसान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का गुस्सा मोबाइल टावर पर फूट रहा है। किसानों ने आंदोलन के दौरान पंजाब में 1500 से ज्यादा मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों का कहना है कि इसकी वजह से कई इलाकों में सेवाएं भी बाधित हुई हैं। किसानों ने आंदोलन के दौरान बिजनेसमैन और रिलायंस Jio के मालिक मुकेश अंबानी और कारोबारी गौतम अडाणी पर विभिन्न आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि सरकार के नए कृषि कानूनों की वजह से अंबानी-अडाणी…

भारत का चीन को करारा जवाब, चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के एयरलाइंस को दिए आदेश

नई दिल्ली। भारत ने चीन को करारा जवाब देते हुए अपने सभी एयरलाइंस से चीनी नागरिकों की भारत में यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है। हालांकि यह आदेश अनौपचारिक है, लेकिन इसे चीन को करार जवाब देने के तौर पर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि नवंबर में ही ड्रैगन ने भारतीय यात्रियों के लिए इसी तरह के आदेश पारित किए थे। दोनों देशों के बीच उड़ानें काफी दिनों से निलंबित हैं, लेकिन चीनी यात्री दूसरे देश होते हुए भारत पहुंच रहे हैं, जिसके साथ हवाई यात्रा…