रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास में भारत के सुप्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। विजेंदर सिंह राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
नई ऊर्जा से प्रारंभ हुआ आगे बढ़ने का नया दौर, देश के नए विश्वास के रूप में उभरा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी में छत्तीसगढ़वासियों को नववर्ष 2020 की बधाई देते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाएं और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा तो निश्चित तौर पर आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को ‘सेवा और जतन का एक साल‘ कहा है। इन चार शब्दों में बहुत सारी बातें समा जाती है। आज पहले साल के पड़ाव का मुझे यह कहते हुए संतोष है कि हम प्रदेश के ग्रामीणों,…
राज्य युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत की प्रस्तुति , कलाकारों ने नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी के साथ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का दिया संदेश
रायपुर। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के पहले दिन आज बलौदाबाजार और दुर्ग जिले के युवक-युवतियों ने मनोहारी गीतों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ी गीत पर आधारित नृत्य में बलौदाबाजार के युवक-युवती कलाकारों ने बाबा गुरू घासीदास के वंदना गीत बाबा तोर नाम अमर रहे न के साथ नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का दिल जीत लिया। इन कलाकारों ने लोक गीत के साथ सुवा नृत्य भी प्रस्तुत किया। दुर्ग जिले की युवतियों ने गौरी-गौरा की झांकी निकालकर गीत प्रस्तुत किया। इन कलाकारों ने छत्तीसगढ़…
युवा महोत्सव में बस्तरांचल के प्राकृतिक सौन्दर्य पर आधारित लोक गीतों ने लोगों का खींचा ध्यान
रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य के युवाओं की विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब सराहना मिली। ऑडिटोरियम में लोकगीत, शास्त्रीय गायन एवं गिटार वादन की प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियां हुई। बस्तर अंचल के युवाओं ने प्राकृतिक सौन्दर्य और खनिज संपदा पर आधारित लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। लोकगीत गायन में बालोद जिले के राजेश कश्यप और साथी कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, विकासपरक लोकगीत में नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी…
राज्य युवा महोत्सव में युवक-युवतियों ने प्रस्तुत किया आकर्षक राऊत नाचा, समाज को दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पढ़बो, लिखबो आगे बढ़बो का संदेश
रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के पहले दिन आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवक-युवतियों ने आकर्षक राऊत नाचा प्रस्तुत किया। युवक-युवतियों ने राऊत नाचा के दौरान समाज को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पढ़बो, लिखबो आगे बढ़बो आदि का संदेश दोहा के माध्यम से दिया। राऊत नाचा दलों ने रंग-बिरंगी परिधानों में लाठी और वाद्ययंत्रों के साथ आकर्षक नृत्य पुस्तुत किया। राऊत नाचा दलों में कलाकारों ने राधा-कृष्ण का रूप बनाकर, कांवर लेकर विभिन्न मुद्राओं में नृत्य किया। राज्य युवा महोत्सव परिसर के खुला…
बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत को मिला स्वच्छता दर्पण अवार्ड, आमिर खान के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार
रायपुर। भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नई दिल्ली द्वारा स्वच्छता दर्पण का अवार्ड छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले को प्रदान किया गया है। यह अवार्ड आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। बेमेतरा जिले की कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह अवार्ड फिल्म अभिनेता आमिर खान के हाथों ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ‘व्यापार छत्तीसगढ़-ब्रेकिंग बेरियर‘ कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स ऐशोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित ‘व्यापार छत्तीसगढ़-ब्रेकिंग बेरियर‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स ऐशोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रूपए की धनराशि का चेक भेंट किया गया। यह राशि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में उपयोग के लिए प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के यातायात जागरूकता संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया ने की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के बांसटाल स्थित वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
तीस करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ का सबसे विकसित टूरिज्म स्पॉट बनेगा सतरेंगा, मुख्य सचिव श्री मण्डल ने अधिकारियों के साथ क्रुज से किया मुआयना
रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल का उड़न खटोला आज सुबह कोरबा जिले के सतरेंगा में बांगो बांध के बैक-वाटर क्षेत्र के किनारे पर उतरा। श्री मण्डल ने इन छोटे-बड़े द्वीपों और हसदेव नदी की अपार जलराशि को स्थानीय लोगों के रोजगार का साधन बनाने के लिये मॉडर्न टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने की कार्य-योजना बनाने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को दिये। श्री मण्डल आज खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, पर्यटन सचिव पी. अंबलगन और मार्कफेड की एमडी शम्मी आबिदी के साथ सुबह-सुबह सतरेंगा पहुॅंचे।…
छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा को सुपोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मिला सिल्वर स्कॉच अवार्ड, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयास से सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश से कुपोषण को समूल समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तत्काल बाद दंतेवाड़ा जिले में सबसे पहले सुपोषण अभियान शुरू किया गया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 को पूरे प्रदेश में कुपोषण अभियान प्रारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दंतेवाड़ा सहित ज्यादा कुपोषित जिलों में प्रवास के दौरान सुपोषण अभियान की समीक्षा करते रहे है। मुख्यमंत्री ने छेरछेरा पुन्नी के दिन उन्हें दान में…
