मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मल्यों और परम्परा को बनाए रखने के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार का बहुमूल्य अधिकार दिया है। हमें…

प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में हर सोमवार प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित मुद्दो पर होगी चर्चा, जारी हुआ आदेश, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की थी घोषणा

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अब हर सोमवार को प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित विभन्न मुद्दो पर चर्चा की जाएगी। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी संभाग के आयुक्त और जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए है। जारी निर्देश के अनुसार माह के प्रथम सप्ताह में संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा होगी वहीं दूसरे सप्ताह में संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार, तीसरे सप्ताह में मौलिक कर्तव्य और चौथे सप्ताह में राज्य के नीति निदेशक तत्व…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय इस्पात धर्मेन्द्र प्रधान को छत्तीसगढ़ के लौह खनिज आधारित लघु उद्योगों और स्पंज आयरन उद्योगों को एनएमडीसी की प्रदेश में संचालित लौह अयस्क की खदानों से आयरन ओर रियायती दर पर सुगमता से उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र लिखा है। श्री बघेल ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री से इस वर्ष जनवरी माह में एनएमडीसी द्वारा लौह अयस्क के मूल्य में की गई वृद्धि तत्काल प्रभाव से वापस लेने और छत्तीसगढ़ के लौह खनिज आधारित लघु उद्योगों और स्पंज आयरन उद्योगों के हित में उचित…

मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों को दिया ईनाम, व्यवसायी की सकुशल वापसी करने वाली पुलिस टीम को मिलेगी एक-एक वेतन वृद्धि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में रायपुर के व्यवसायी प्रवीण सोमानी के सकुशल वापसी और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टीम में शामिल छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और पुलिस की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई भी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर टीम के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सफलता की विशेष रूप से सराहना की और टीम में शामिल छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के एक-एक वेतन वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल…

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना बनी ग्रामीणों के लिए वरदान

रायपुर। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना जिले के दूरदराज के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। हाट बाजार में आने वाले लोगों को अब वहीं पर ही क्लीनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ मिलने से बहुत फायदा हो रहा है। विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को शहरों में आना पड़ता। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक से इन बीमारियों का इलाज अब स्थानीय स्तर पर ही हो रहा है। राजनांदगांव जिले के मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी के दूरस्थ अंचलों के हाट बाजारों में दैनिक उपयोग की…

मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन हमें नारी शक्ति की याद दिलाता है। आज ही के दिन हमें इंदिरा गांधी के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन आज भी लैंगिक भेदभाव और महिलाओं के प्रति अत्याचार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। श्री बघेल ने कहा कि आज समाज को…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री के विभागों से संबंधित बजट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, श्रम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राजस्व रीता शांडिल्य, संचालक भू-अभिलेख रमेश…

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को 4140 करोड़ रूपए की खनिज राॅयल्टी देने लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में संचालित कोयला खदानों से निकाले गये कोयले की 4140.21 करोड़ रूपये एडिशनल लेवी की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी को भेजे गये पत्र में भारतीय संविधान में उल्लेखित प्रावधानों, खनिज अधिनियम और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश अनुसार खनिज पर राज्य सरकार के स्वामित्व होने तथा खनिजों पर राज्य सरकार द्वारा राॅयल्टी, लेव्ही एवं अन्य कर वसूलने के प्रावधान का उल्लेख करते हुए राज्य…

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, उद्योग विभाग के संचालक अनिल टुटेजा सहित फिक्की, सीआईआई, उरला इंडस्ट्रिज एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स और क्रेडाई सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़…

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे प्रवीण सोमानी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे रायपुर के व्यवसायी प्रवीण सोमानी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सोमानी ने अपने परिवार के साथ आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री बघेल से यहां उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। श्री सोमानी ने मुख्यमंत्री द्वारा इस कठिन दौर में उनकी सकुशल रिहाई के लिए की गई पहल के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख भी उपस्थित…