रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित महिलाओं और बच्चों को गर्म पोष्टिक भोजन प्रदान किया जा रहा है। मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किए है। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त कराने के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को विशेष योगदान देने को कहा है। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए प्रदेश में बच्चों और…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
आम बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूल समस्या से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूलभूत समस्याओं से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है। इस समय देश में मांग की कमी है, जिसकी वजह से देश मंदी की ओर जा रहा है और इसके मूल में जनता की जेब में पैसों की कमी है। लेकिन वित्त मंत्री ने जनता तक पैसा पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत वचार-विमर्श
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वन, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन तथा विधि एवं विधायी विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। आज निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी से सम्बद्ध विभागों खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों…
मुख्यमंत्री ने परिवार सहित कुरूदडीह पहुंचकर किया मतदान
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित अपने गृह ग्राम कुरूदडीह में मतदान किया। उन्होंने कुरूदडीह प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 21 में मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ ही पुत्रियों स्मिता बघेल, दिव्या बघेल तथा दीप्ति बघेल तथा पुत्र चैतन्य बघेल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मंत्रिपरिषद के निर्णय (30. 01. 2020)
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सी.ए.ए.) में किए गए संशोधन को आम जनता में देखे जा रहे विरोध के दृष्टिगत, वापस लिए जाने का अनुरोध भारत सरकार से करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी (संशोधन) अध्यादेश, 2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत ‘‘कोई भी सोसायटी, किसी भी सरकार के उपक्रम, सहकारी सोसायटी या राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित किसी उपक्रम या निजी उपक्रम के साथ, किसी विशेष कारबार के…
युवा जुड़ेंगे रचनात्मक गतिविधियों से: भूपेश बघेल, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में गठित होंगे राजीव युवा मितान क्लब
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निंग बाॅडी की बैठक में राजीव युवा मितान क्लब के उद्देश्यों, गठन के स्वरूप, कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। राजीव युवा मितान क्लबों का गठन ग्राम पंचायत स्तर पर और नगरीय निकायों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास की गतिविधियां संचालित की जाएगी। राज्य शासन की विकास योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की हुई प्रथम बैठक। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना होगी प्रारंभ
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में अत्याधुनिक खेल अकादमियां प्रारंभ की जाएगी, इन आकदमियों के लिए स्टेडियमों के चयन का दायित्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खेल आकदमियों के लिए स्टेडियमों का चयन शीघ्र…
शहीद दिवस पर मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें तथा अन्य शहीदों को श्रंद्धाजलि दी गई। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों के योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर मंत्रिमण्डल के सदस्यगण उपस्थित थे। आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर बापू तथा अन्य शहीदों को…
मुख्यमंत्री श्री बघेेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सी.ए.ए. में लाए गए संशोधन को वापस लेने का किया अनुरोध
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिकता संशोधान अधिनियम 2019 (सीएए) को वापस लेने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जहां एक ओर इस अधिनियम का वर्तमान संशोधन धर्म के आधार पर अवैध प्रवासियों का विभेद करता प्रतीत होता है एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 के विपरीत होने का संकेत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत के पड़ोसी देशों, जैसे- श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल और भूटान इत्यादि देशों से आने वाले प्रवासियों के संबंध में इस अधिनियम में कोई भी…
सीएम की पाठशाला में छात्र-छात्राओं में सवाल पूछने की लगी रही होड़, सवाल पूछने से ही व्यक्ति का विकास होता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आज ’सीएम की पाठशाला’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सफलता, शिक्षा, सफल लीडर, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, परीक्षा के डर से उबरने जैसे विषयों पर रोचक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने रोचक शैली और सहज-सरल भाषा में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भी छात्र-छात्राओं में मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछने की होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगों में सवाल पूछने की उत्सुकता है। यह जानकर मुझे अच्छा लगा। सवाल पूछने से ही…
