कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पुर्नवास केन्द्र बना तन्दुरूस्ती का केन्द्र, एक वर्ष में 457 कुपोषित बच्चे हुए लाभान्वित

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार कुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए नीति एवं योजना तैयार कर बेहतर प्रयास कर रही है। इसी का परिणाम है कि अंबिकापुर जिले में संचालित एनआरसी (पोषण पुर्नवास केन्द्र) में पिछले एक वर्ष में भर्ती लगभग 457 कुपोषित बच्चों को सुपोषित किए जा चुके हैं। पोषण पुर्नवास केन्द्र में कुपोषित बच्चों का चिकित्सकीय देख भाल के साथ समुचित पोषण आहार प्रदान कर तन्दुरूस्त किया जा रहा है। पोषण पुनर्वास केंद्रों में 5 वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों को चिकित्सीय व पोषण सुविधाएं प्रदान की…

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र: धान से बॉयो-एथेनॉल के उत्पादन के प्रस्ताव को जल्द सहमति देने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में उपलब्ध अतिरिक्त धान से बॉयो-एथेनॉल के उत्पादन हेतु राज्य सरकार द्वारा केेन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द से जल्द आवश्यक सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही धान आधारित बॉयो-एथेनॉल का विक्रय मूल्य शीरा, शक्कर, शुगर सिरप से उत्पादित एथेनॉल के विक्रय दर के समतुल्य रखने और राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति 2018 को बॉयो-एथेनॉल संयंत्रों की स्थापना में निवेश के इच्छुक निवेशकों के लिए सरल और…

मुख्यमंत्री श्री बघेल 15 और 16 फरवरी को हार्वर्ड में इंडिया कॉन्फ्रेंस के विशेष चर्चा सत्र में होंगे शामिल

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 फरवरी से अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनफ्रांसिस्को, बोस्टन और न्यूयॉर्क में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 15 से 16 फरवरी को हार्वर्ड में आयोजित ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ के विशेष चर्चा में भी हिस्सा लेंगे, जहां ‘लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर व्याख्यान देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने 10 दिवसीय अमेरिका प्रवास पर नई दिल्ली से 11 फरवरी को रवाना होंगे। इस दौरान श्री बघेल हार्वर्ड में आयोजित ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ में शामिल होने के साथ ही उद्योग से जुड़े…

मंत्रियों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री को विदेश यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय और पुलिस लाइन हेलीपेड में मंत्रियों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में उनकी प्रथम विदेश यात्रा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपेड से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ पेण्ड्रा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनके निवास कार्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक…

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नवगठित 28वें जिले ‘गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही‘ का किया उद्घाटन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले का उद्घटान करते हुए कहा कि अलग जिला बन जाने से इस दूरस्थ क्षेत्र के विकास को ही गति नहीं बल्कि यहां की समृद्ध संस्कृति को भी आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर- गढ़बो नवा गौरेला, पेन्ड्रा अऊ मरवाही। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पेण्ड्रारोड के गुरुकुल विद्यालय परिसर में विशाल जनसमूह और जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदेश के 28वें जिले का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि…

राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ: मुख्यमंत्री श्री बघेल महानदी की महाआरती में हुए शामिल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर महानदी की महाआरती में शामिल हुए। महाआरती में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडि़या, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व सांसद महासमुंद चन्दूलाल साहू के अलावा साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम के भगवान राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडि़या, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

नागरिकों को सेवाएं देने में छत्तीसगढ़ शीर्ष छह राज्यों में शामिल, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट में प्रदेश को छठवां स्थान

रायपुर। ई-गवर्नेंस प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) में छत्तीसगढ़ ने लंबी छलांग लगाई है। एक सर्वेक्षण के आधार पर छत्तीसगढ़ को शीर्ष छह राज्यों की सूची में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) सेवाएं प्रदान करने में राज्य वार प्रदर्शन के आकलन के लिए एक सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों के सात…

मुख्यमंत्री ने पालकों से कहा-बच्चों पर परीक्षा में उच्च अंक लाने का दबाव न डाले: परीक्षा की तैयारी में दें सहयोग बच्चों से कहा: डर छोड़कर साहसी बने, अपनी मेहनत पर रखें भरोसा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी में ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर विद्यार्थियों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि समय का पूरा सदुपयोग करें, परीक्षा के समय खाना-पीना सादा रखें, हल्का व्यायाम करें। मोबाइल, टीवी आदि से दूर रहें, जिससे आंखों को आराम मिले और दिमाग भी शांत रहे। श्री बघेल ने कहा कि आप अपना पूरा प्रयास करें अधिक अंक मिले तो अच्छा है और न मिले तो भी अच्छा है। इससे कुछ…

मुख्यमंत्री रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की सातवीं कड़ी में बच्चों से हुए रूबरू: बताए परीक्षा की तैयारी और तनाव से निपटने के गुर ’परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर हुई चर्चा

एंकर –    सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। –    लोकवाणी की सातवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। –    माननीय मुख्यमंत्री जी आपका स्वागत है, अभिनंदन है। माननीय मुख्यमंत्री जी का जवाब –    जम्मो सुनवईया संगवारी मन ल जय जोहार, नमस्कार। –    मे ह चाहथौं के आप मन संग जादा से जादा समय बितावंव। जेमा मोर बचपन अउ, जवानी जम्मो बेरा के सुरता हो जाये। जो उमर के अन्तराल आ गे हे ओहर दूर हो जाये। अऊ महूं आप मन…