छत्तीसगढ़ में आलू एवं शकरकंद के विकास में सहयोग करेगा अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र, राष्ट्रीय कृषि मेले में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग हेतु सहमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आलू उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य में 45 हजार हेक्टेयर में आलू का उत्पादन किया जा रहा है जिसकी उत्पादकता 15 टन प्रति हेक्टेयर से अधिक है। छत्तीसगढ़ के नदियों एवं तालाबों के आस-पास की कछारी मिट्टी तथा मटासी मिट्टी आलू उत्पादन के लिए उपयुक्त है। इसी प्रकार सरगुजा संभाग की अधिकतर मिट्टीयों में आलू का उत्पादन सफलतापूर्वक किया जा सकता है। बस्तर संभाग में भी हल्की जमीन में इसके उत्पादन की काफी संभावनाएं है। सरगुजा के पाट क्षेत्रों – मैनपाट, सन्नापाट आदि में खरीफ मौसम…

बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से सरकार चिंतित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फसलों के नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देने के दिए निर्देश

रायपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर और बलरामपुर विकासखण्ड में किसानों के फसलों एवं सब्जियों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा से फोन पर बात की और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे का कार्य कर रही है। तहसीलदारों को पटवारियों के साथ…

स्टार्टअप को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश को मिला एमएसएमई का द्वितीय पुरस्कार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने ग्रहण किया पुरस्कार

रायपुर। स्टार्टअप को बढ़ावा देने, कार्य की सुलभता, सामाजिक-आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करने पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। समारोह नई दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने केंद्रीय उद्योग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में मंत्री…

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री को सौंपी राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार की ट्रॉफी, उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में लघु,सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एमएसएमई द्वितीय पुरस्कार के रूप में मिली ट्राफी और प्रशस्ति पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। श्री बघेल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए उद्योग मंत्री लखमा सहित विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्य सरकार के त्वरित निर्णयों एवं कार्यों से सभी वर्गों में नई उम्मीद जगी, राज्यपाल सुश्री उइके के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ राज्य की पांचवीं विधानसभा के सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप लोगों ने छत्तीसगढ़ विधान सभा को आदर्श परंपराओं और अनुपम कार्यप्रणाली का गढ़ बनाया है इसके लिए मैं आप सभी को साधुवाद देती हूं। मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि नये वर्ष 2020 में भी आप लोग जनता के नुमाइंदे के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी लगन…

किसानों को हर हाल में देंगे 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि 685 रुपये देगी। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रति क्विंटल 55 रूपए का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला…

हावर्ड में भी पसंद किया गया प्रकृति को सहेजते हुए विकास का मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। अमेरिका प्रवास के दौरान मैंने वहां पर छत्तीसगढ़ राज्य के सतत विकास के मॉडल को सामने रखा। अमेरिकन नागरिक समुदाय को भी यह मॉडल बहुत पसंद आया। सभी समुदाय की सहभागिता से मजबूत और विकसित राज्य की नींव तैयार होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात ग्राम बटंग में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक समरसता की विशेषता रखता है और यह विशेषता राज्य की पहचान स्थापित कर हमें औरों से अलग बनाती…

मुख्यमंत्री श्री बघेल विदेश प्रवास से लौटे, एयरपोर्ट पर नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज शाम अमेरिका प्रवास से रायपुर लौटने पर उनके स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री 21 फरवरी को नई दिल्ली लौटे थे, वहां से वे बेंगलुरु और अंबिकापुर होते हुए आज रायपुर आए। जनसमुदाय के साथ बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि भी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। शंख ध्वनि और ढोल की जोशीली धुन के बीच लोगों ने फूलों की बरसात, फूल मालाओं और गुलदस्तों से लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। इस अवसर पर…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का उद्घाटन, राजधानी में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होगा राष्ट्रीय कृषि मेला

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे फल-सब्जी, उपमंडी प्रांगण, तुलसी बाराडेरा, रायपुर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारम्भ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे और विशिष्ट अतिथियों में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत धरसींवा की अध्यक्ष उत्तराकमल भारती,…