180 एकड़ जमीन में फैला है सीताफल फॉर्म, धमधा का यह फॉर्म एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फॉर्म

रायपुर(बीएनएस)। एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फाॅर्म दुर्ग जिले की धमधा ब्लाॅक के धौराभाठा गांव में है। लगभग 500 एकड़ के इस फाॅर्म में 20 प्रकार के फलों के पेड़ लगे है। इसमें 180 एकड़ जमीन में केवल सीताफल फैला है। सीताफल के पेड़ की आयु 90 साल होती है। इस प्रकार यह 3 पीढ़ियों के लिए निवेश कर भूल जाने की तरह है जिसका हर सीजन में आप लाभ ले सकते हैं। इसके मार्केट के लिए कोई तनाव ही नहीं। भुवनेश्वर में हर दिन इसकी 10 टन खपत होती…

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाया जाएगा

रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत लाभार्थी किसानों तथा अन्य सभी योग्य कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) के दायरे में लाया जाएगा। इस प्रक्रिया को सुविधा जनक बनाने के लिए प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंटेशन, इंस्पेक्शन और लीडर फोलियों चार्ज्स के साथ अन्य सर्विस चार्ज्स को माफ किया गया है। इसी तरह किसानों से पूर्ण आवेदन प्राप्त होने के 14 दिनों के भीतर बैकों को के.सी.सी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर जिले में यह अभियान जिला कलेक्टर के निर्देशन में लीड बैंक सहित विभिन्न विभागों की सहायता से…

किसानों से 355 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर होगी गन्ने की खरीदी : भूपेश बघेल, किसानों को धान का 2500 रूपए क्विंटल मिलेगा दाम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से 355 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर गन्ना खरीदेगी। उन्होंने दोहराया कि किसानों को धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल दाम मिलेगा। बजट में घोषित की गई कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि दी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी और 2500 रूपए पर धान खरीदी से छत्तीसगढ़…

राष्ट्रपति को विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के उपरांत आज राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विमानतल पर राज्यपाल अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच आरिफ शेख ने उन्हें विदाई दी। राष्ट्रपति यहॉ से भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रपति श्री कोविंद का राज्यपाल के सचिव श्री बोरा ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। राष्ट्रपति श्री कोविंद के साथ छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। राज्यपाल के सचिव सोनमणी बोरा ने छत्तीसगढ़ भवन में राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय अलंग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री कोविंद भारतीय वायुसेना की तीन हेलीकाप्टर के काफिले के साथ आज 01 मार्च को अपने दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे हुए हैं।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र, केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन की मात्रा 24 से बढ़ाकर 31लाख टन करने की अनुमति देने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिख कर इस वर्ष केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन की मात्रा 24 लाख टन से बढ़ाकर 31 लाख टन करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि राज्य शासन एवं भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के एमओयू में राज्य में समस्त सरप्लस चावल भारतीय खाद्य निगम द्वारा उपार्जन किए जाने का प्रावधान है। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष (केएमएस) 2019-20…

जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका परीक्षण कर धान खरीदी की जाएगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पारित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा का जवाब देते हुए एक बार दोहराया कि किसानों को धान की प्रति क्विंटल 2500 रूपए कीमत दी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका धान खरीदा जाएगा। हर जिले में सचिव स्तर के अधिकारी जाकर परीक्षण करेंगे और उसके बाद धान खरीदी की जाएगी। जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका परीक्षण कर धान खरीदी की जाएगी: श्री @bhupeshbaghel सचिव…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने आज विज्ञान के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किये हैं। जिस पर पूरे देश को गर्व है। आज ही के दिन को भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। इसलिए 28 फरवरी को पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान…

घोघा गौठान के महिला समूह ने 58 क्विंटल वर्मी खाद बेच कर कमाया लाभ, सुराजी गांव योजना का सपना होने लगा साकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी से ग्रामीणों को अब लाभ मिलने लगा है। कबीरधाम जिले के आदर्श गौठान घोंघा विकासखण्ड बोड़ला में रविदास स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान के गोबर से वर्मीकम्पोस्ट खाद बेचकर आर्थिक लाभ लिया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग को समूह ने 55 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट 10 रूपये प्रति किलो के दर से विक्रय किया है। समूह द्वारा निर्मित खाद की मांग शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी संस्थानों द्वारा भी की गई है। मुख्य रूप से जिले में काम करने वाले…

छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में विद्यार्थीगण अपनी भागीदारी निभाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि सही अर्थ में दीक्षांत वह है जब विद्यार्थी अब तक प्राप्त ज्ञान के आधार पर अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करें और अपने अर्जित ज्ञान को मूर्त रूप देते हुए जीवन के संघर्षमय मार्ग में अग्रसर हो सके। जिन विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त कर प्रतिज्ञा ली है वे संस्कारों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। यह बात राज्यपाल उइके ने आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत-समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी उपाधि और स्वर्ण पदक…