मुख्यमंत्री रावणभाठा-रायपुर के दशहरा उत्सव में हुए शामिल, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दशहरा – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति श्री दूधाधारी मठ द्वारा रायपुर के रावणभाठा-टिकरापारा में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने वहां रावण वध के पश्चात् भगवान श्री बालाजी के आरती कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि तथा खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दशहरा उत्सव में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री दूधाधारी मठ द्वारा आयोजित यह उत्सव छत्तीसगढ़ के सबसे प्राचीन दशहरा उत्सव में माना जाता है। इसके लिए उन्होंने संरक्षक राजेश्री महंत…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। सभी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है,श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी,…

जन्मदिन से पहले ही छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रशंसकों से ट्वीट करके यह कहा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1952 को कवर्धा में हुआ था। 1990 और 1993 में रमन सिंह मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उसके बाद सन् 1999 में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। मेरे प्रिये, छत्तीसगढ़वासियों एवं कार्यकर्ताओ!कोरोना महामारी ने हमारे परिवार के कई सदस्यों को हमसे दूर कर दिया है।ऐसे दुःख के समय जन्मदिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं है।अतःआपसे अनुरोध है कि व्यक्तिगत मुलाकात की बजाय अप्रत्यक्ष रूप से ही शुभकामनाएं प्रेषित कर अपना स्नेह बनाये रखें। pic.twitter.com/lnguwYtkf0 — Dr…

छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब इंग्लैण्ड तक, पहली ही खेप में 20 क्विंटल महुए की बिक्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महुआ की गुणवत्ता के फलस्वरूप इसकी महक अब देश ही नहीं अपितु इंग्लैण्ड अर्थात विदेशों तक पहुंच चुकी है। यह संभव हुआ है राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वनमंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनवासियों के हित में चलायी जा रही कुशल नीति से। इसके फलस्वरूप पहली ही खेप में राज्य के बलरामपुर वनमंडल का 20 क्विंटल महुए की इंग्लैण्ड के स्कार्टलैण्ड यार्ड में दोगुना दाम पर बिक्री हुई। महुए के इस नए बाजार को लेकर न केवल संग्राहक बल्कि पूरा वन विभाग…

पढई तुंहर दुआर कार्यक्रम को मिल रही देश भर में सराहना, राज्य के 3.77 लाख स्कूली बच्चे ऑन-लाइन कक्षाओं में हुए शामिल

रायपुर। पूरे देश में जब कोरोना संकट काल में स्कूल बंद हैं, छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए नवाचार के साथ ’पढ़ई तुंहर दुआर’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रदेश में जहां इंटरनेट कनेक्टीविटी है वहां सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य के ऐसे सुदूर और वनांचल क्षेत्र जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है वहां ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। दोनों ही माध्यम से छत्तीसगढ़ में संचालित इस कार्यक्रम को नीति आयोग सहित देश भर के कई…

स्वामी विवेकानंद की स्मृति में रायपुर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्मारक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा और स्वामी विवेकानंद की विचार धारा को कार्य रूप में परिणित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों, वनवासियों, गरीबों और मजदूरों के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कोलकत्ता के बाद सर्वाधिक समय रायपुर में व्यतीत किए। रायपुर प्रवास के दौरान वे जिस भवन में रहे, उस भवन में स्वामी विवेकानंद की…

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जहां मोबाइल एप के जरिए मिलेगा विद्युत संबंधी सेवाओं का लाभ, मुख्यमंत्री ने ‘‘मोर बिजली एप’’ का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्टीब्यूशन कंपनी के ‘‘मोर बिजली एप’’ के नये फीचर्स का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं का घर बैठे लाभ मुहैया कराने के लिए मोर बिजली मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए सीएसपीडीसीएल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को इससे बड़ी सहूलियत मिलेगी। विद्युत उपभोक्ता इस एप के जरिए विद्युत…

छत्तीसगढ़ वन अधिकारों की मान्यता देने में देश में अग्रणी, अब तक एक लाख 49 हजार 762 हितग्राही भूमि समतलीकरण एवं मेढ़ बंधान से लाभान्वित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पूरे देश में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों की मान्यता देने के मामले अग्रणी है। प्रदेश में अब तक के अंत तक 4 लाख 41 हजार से अधिक व्यक्तिगत और 46 हजार से अधिक सामुदायिक वनाधिकार का प्रदाय अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वनवासियों को किया गया है। इस प्रकार व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों में कुल 51 लाख 06 हजार एकड़ से अधिक व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों को स्थानीय समुदायों को वितरण किया गया है। राज्य में प्रति व्यक्ति वन…

अब देश-विदेश के लोग लेंगे सुकमा के इमली चस्के का चटकारा, ऑनलाइन प्लेटफार्म ’ट्राइबल इंडिया ई-मार्केट प्लेस’ में किया गया शामिल

रायपुर। अब देश-विदेश के लोग छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के जनजातीय उद्यमियों द्वारा बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार किए गए ‘इमली चस्का टेस्ट ऑफ सुकमा‘ के ब्राण्ड नेम से तैयार गुणवत्तापूर्ण इस उत्पाद की ऑनलाईन खरीदी कर इसका स्वाद ले सकेंगे। जनजातीय उद्यमों के उत्पाद व हस्तशिल्प के उत्पादों को बेहतर बाजार सुनिश्चित कराने के लिए ट्राईफेड ने ’ट्राइब्ल इंडिया ई-मार्केट प्लेस’ ऑनलाइन प्लेटफार्म लांच किया है। इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जनजाति उद्यमियों द्वारा उत्पादित इमली चस्का ‘टेस्ट ऑफ सुकमा‘ को शामिल…