प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए : प्रभारी मंत्री श्री अकबर

राजनांदगांव। कृषि संस्कृति पर आधारित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक हरेली तिहार कल नये उत्साह और उमंग के साथ पूरे जिले में मनाया गया। वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर छुईखदान विकासखंड के नक्सल हिंसा पीड़ित ग्राम मानपुर पहाड़ी में हरेली तिहार पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह एवं गोठान लोकार्पण समारोह में देर शाम शामिल हुए। वन मंत्री श्री अकबर गोठान में महुआ पेड़ के नीचे नांगर और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना की। श्री अकबर ने वहीं पर गायों को लोंदी खिलाकर उनकी पूजा भी की। मंत्री श्री अकबर…

गुणवत्ता बढ़ाकर कोऑपरेटिव क्षेत्र कार्पाेरेट को दें चुनौती – भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां ‘मध्य क्षेत्र के राज्यों में सहकारी आंदोलन के समक्ष अवसर और चुनौतियां‘ विषय पर आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता ने भारत में लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज के कड़ी प्रतिस्पर्धा के युग में यह जरूरी है कि कोऑपरेटिव क्षेत्र अब अपनी गुणवत्ता बढ़ाने पर पूरा जोर दे और कार्पाेरेट को चुनौती दे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए नया रायपुर में…