भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई जाने की कर रहे थे तैयारी

शिमला। अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह कुल्लू से मुंबई रवाना होने वाले थे, उससे पहले ही उनकी कोविड रिपोर्ट (Covid-19) पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले ही सनी देओल ने मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी कराई थी। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सनी देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे थे। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सनी देओल…

भारत की ओर से ऑस्कर में जाएगी सयानी गुप्ता की ‘शेमलेस’, चार फिल्मों को छोड़ा पीछे

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता, हुसैन दलाला और ऋषभ कपूर स्टारर ‘शेमलेस’ को भारत की ओर से 93वें ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अभिनेत्री सयानी गुप्ता- स्टारर शॉर्ट फिल्म शेमलेस (Shameless) लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में ऑस्कर की दौड़ में प्रवेश करने की राह पर है, और निश्चित रूप से वह इस राह में विजय हासिल कर सकती है। ‘शेमलेस’ में सयानी गुप्ता के साथ एक्टर हुसैन दलाल और ऋषभ कपूर लीड रोल में हैं। इसकी कहानी कीथ गोम्स ने लिखी है. कीथ गोम्स ने…

शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर लेकिन बंद कर दिया कमेंट बॉक्स, जानें क्या है वजह

मनोरंजन डेस्क। शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन किसी सुपरस्टार से कम अहमियत नहीं है उनकी। सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर को लाखों लाइक मिलते हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरे अकसर साझा करती रहती है। बुधवार को, सुहाना खान ने अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक इंडो-वेस्टर्न ड्रेस लुक में एक तस्वीर शेयर की। फोटो में, स्टार किड सुहाना एक प्यारी सी सफेद लॉन्ग स्कर्ट के साथ भूरे रंग की क्रॉप टॉप पहने हुए दिखाई…

ऑस्कर 2021: फिल्म ‘जलीकट्टू’ ऑस्कर में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने बुधवार को कहा कि लीजो जोस पेल्लिसेरी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ को ऑस्कर में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजने का फैसला किया गया है। हिंदी, उड़िया, मराठी और अन्य भाषाओं की 27 प्रविष्टियों के बीच इस फिल्म को सर्वसम्मति से चुना गया। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयन मंडल के अध्यक्ष फिल्मकार राहुल रवैल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘हिंदी, मलयालम और मराठी समेत कुल 27 फिल्में आयी थी। चयन मंडल…

तब्बू और ईशान की वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में किसिंग सीन पर बवाल, Netflix के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल। OTT प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल में रिलीज हुई एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर ईशान खट्टर स्टारर वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में किसिंग सीन को लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह FIR भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता गौरव तिवारी ने दर्ज करवाई है। तिवारी अपनी FIR में कहा है कि मंदिर में किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। सीन के पीछे शिवलिंग दिखाई दे रहे हैं और…

छठ पूजा की बधाई देने में गलती कर बैठे बिग बी, लोगों ने कहा- चचा लिखना तो सीख लो, सोशल मीडिया में हो रहे है ट्रोल

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सूर्य उपासना के त्योहार छठ पूजा पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने गलती से ‘छठ’ को ‘छत’ लिख दिया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा- छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी/ सूर्य षष्ठी)…सभी को नमस्कार…सूर्य से उसके परोपकार के लिए आशीर्वाद मांगते हुए। शुक्रवार, 20 नवंबर। छत (छठ) पूजा की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। T 3727 – Chhat Pooja .. Chhat Puja (Pratihar Sashthi/Surya Sashthi) .. greetings to…

YouTuber ने अक्षय पर लगाया था रिया की मदद का आरोप, एक्टर ने 500 करोड़ की मानहानि का किया केस

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक YouTuber के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का केस किया है। इस यू ट्यूबर पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप है। यू ट्यूबर का नाम राशिद सिद्दीकी नाम है। राशिद सिद्दीकी नाम के इस यूट्यूबर पर आरोप है कि इसने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े फर्जी वीडियो पोस्ट किए थे और अक्षय पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने आरोप लगाया था। साथ ही दावा किया था कि सुशांत केस में अक्षय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और…

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 2022 में होगी रिलीज, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। फिल्म निर्माता ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को देश के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें तेलुगु स्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भूषण कुमार की टी-सीरीज के सहयोग से बनने वाली यह बहुभाषी फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण का एक ऑनस्क्रीन रूपांतरण है और इसमें बाहुबली स्टार को भगवान राम के रूप में चित्रित किया जाएगा, जबकि खान लंकेश की भूमिका निभाएंगे। आदिपुरुष फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में है राउत की…

बॉलीवुड में हिन्दुओं के खिलाफ नफरत और इस्लाम के प्रति आस्था पैदा करने वाली साजिश की पोल खोल रहा है ये ट्वीटर एकाउंट

न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड मनोरंजन के साथ ही सामाजिक संदेश देने का एक बड़ा माध्यम है। लेकिन बॉलीवुड पर छद्म धर्मनिरपेक्ष माफिया का कब्जा है। यहां पर धर्मनिरपेक्षता की आड़ में बड़ी साजिशों को अंजाम दिया जाता है। इस साजिश में बड़े-बड़े फिल्म निर्माता, निर्देशक,अभिनेता, अभिनेत्री, पटकथा और संवाद लेखक शामिल है,जो एक खास धर्म इस्लाम के प्रचार-प्रसार कर उसमें आस्था पैदा करने की कोशिश करते हैं, जबकि हिन्दू धर्म के प्रति नफरत पैदा करते हैं। अब ट्वीटर एकाउंट @SecularBolly (Secularism Of Bollywood) इन साजिशों का पोल खोल रहा है। Kuch…

सोनू सूद बने पंजाब के स्टेट आइकन, कहा- यह पल मेरे लिए बहुत मायने रखता है

नई दिल्ली। लीवुड एक्टर सोनू सूद को चुनाव आयोग ने पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। इसपर सोनू सूद ने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत मायने रखता है, ज्ञात हो कि सोनू सूद का जन्म पंजाब में हुआ था। वह पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। इस सिलसिले में चुनाव आयोग ने सोमवार को एक पत्र जारी किया था। सोनू सूद कहते हैं कि मैं इस सम्मान के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। सभी का शुक्रिया। पंजाब में जन्म लेना, मेरे लिए इमोशनली यह…