नई दिल्ली। बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) में नजर आने के बाद चर्चा में आए स्वामी ओम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि स्वामी ओम पिछले कई दिनों से बीमार थे। बता दें कि कुछ समय पहले वो कोरोना वायरस की चपेट में भी आए थे, हालांकि वो उससे ठीक हो गए थे। स्वामी ओम 63 साल के थे। मीडिया मुताबिक कोरोना से ठीक होने के बाद स्वामी ओम को पैरालिसिस हो गया था और इसके चलते उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी।…
श्रेणी: फिल्म मनोरंजन- टीवी जगत-फिल्म समीक्षा
किसान आंदोलन के समर्थन में फिरंगी ‘वाम प्रपंच’ के बाद एकजुट हुआ बॉलीवुड, अजय देवगन, अक्षय, सुनील शेट्टी समेत कई सितारों ने कहा- #IndiaTogether कर रहा है ट्रेंड
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन को लेकर भारत के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार पर अब बॉलीवुड भी आगे आता हुआ दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करण जौहर, एकता कपूर, कैलाश खेर और कई अन्य सितारों ने कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा भारत के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार पर करारा जवाब दिया और भारत का समर्थन करते हुए एकजुटता दिखाई है। दरअसल, पॉप सिंगर रिहाना और एक्टिविस्ट ग्रेटा थुनबर्ग के किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट ने भारत में बहस को तेज…
ढाबे पर रुका धाकड़ गर्ल कंगना का काफिला, सभी को पिलाई चाय, मध्य प्रदेश की जमकर की तारीफ
बैतूल (एम.पी.)। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों मध्य प्रदेश में धाकड़ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सोमवार को वे सड़क मार्ग से बैतूल जिले के सारणी पहुंची, इस दौरान उन्होंने एक ढाबे पर चाय पीते हुए मध्य प्रदेश की जमकर तारीफ की। कंगना यहां 5 फरवरी से फरवरी से फिल्म की शूटिंग करेंगी। कंगना रनौत पचमढ़ी से सारणी तक सड़क मार्ग से पहुंची, इस दौरान नेशनल हाईवे 69 पर सुखतवा के पास स्थित एक ढाबे पर अपना काफिला रुकवाकर सभी को चाय पिलाई। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश…
इंदिरा गांधी के लुक में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की तस्वीरें वायरल, जल्द नजर आएंगी पूर्व प्रधानमंत्री के किरदार में
नई दिल्ली। फिल्मों से अधिक अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार कंगना अपने किसी सनसनीखेज बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर कंगना रनौत की एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। खुद कंगना रनौत ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो को रीट्वीट किया है। मीडिया…
कुछ ऐसा दिखने लगा है नन्हा ‘महेंद्र बाहुबली”, तब से लेकर अब तक इतना बदल गया लुक, बहुप्रतिष्ठित फिल्म में निभाया था किरदार
हैदराबाद। फिल्म डायरेक्टर SS राजमौली की बहुप्रतिष्ठित फिल्मों में से एक बाहुबली ने बॉक्स आफिस पर बंपर कमाई कर चुकी है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद तेलुगु सिनेमा को जबरदस्त ख्याति मिली। एक्टर प्रभास जहां इस फिल्म में बाहुबली के रोल में नजर आए वहीं राणा दग्गुबाती ‘भल्लादेव’ का किरदार निभाया। इन दोनों के अलावा फिल्म में शिवगामी देवी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस राम्या कृष्णन फिल्म का एक खास आकर्षण हैं। हालांकि बाहुबली द बिगनिंग में वह सीन…
अभिव्यक्ति की आजादी अनंत नहीं…तांडव के एक्टर जीशान अयूब, निर्माताओं और अमेजन प्राइम वीडियो को सुप्रीम कोर्ट से झटका
नई दिल्ली। वेबसीरीज तांडव में हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक दृश्यों को दिखाए जाने को लेकर घिरे एक्टर, निर्माताओं और अमेजन प्राइम इंडिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर मोहम्मद जीशान अयूब, अमेजन प्राइम वीडियो (इंडिया) और तांडव के निर्माताओं को उनके खिलाफ दर्ज कई FIR में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अग्रिम जमानत या FIR रद्द कराने के लिए वे हाई कोर्ट में गुहार लगाएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की…
गणतंत्र दिवस हिंसा : हिंसा पर उतारू किसान हैं ‘आतंकी’ : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना
मुंबई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में किसानों के नाम पर एक गुंडा गिरोह द्वारा हिंसक प्रदर्शन से आहत बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें किसान समझकर उनकी भर्त्सना की और उनकी तुलना ‘आतंकवादियों’ से की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को भी कथित तौर पर हिंसा व आतंकवाद को बढ़ावा देने पर आड़े हाथों लिया। https://twitter.com/ScarletStreetAv/status/1354260465564618752?s=20 उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में उन लोगों और कलाकारों की आलोचना की जो किसानों की ऐसी हरकतों का समर्थन करते हैं, जिसके कारण इतनी हिंसा भड़की। Message is clear no progress or…
जानिए कब रिलीज होगी राजामौली की मेगा बजट फिल्म RRR, आलिया भट्ट ने ट्वीट कर किया खुलासा
नई दिल्ली। बाहुबली निर्देशक SS राजामौली की फ़िल्म RRR का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि साल 2021 की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। इससे पहले दर्शक इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। निर्देशक एसएस राजामौली ने रिलीज को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। इस बाबत आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए आम लोगों को जानकारी दी। आलिया के मुताबिक RRR दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है। आलिया ने ये खुशखबरी देते हुए ट्विटर पर…
कन्नड़ अभिनेत्री जयश्री रमैया ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान
नई दिल्ली। कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया सोमवार को बैंगलुरू के ओल्ड एज एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में मृत पाई गईं। उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि रमैया काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज बैंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में चल रहा था। जयश्री के निधन से कन्नड़ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। जयश्री ने बिग बॉस कन्नड़ के सीजन 3 में पार्टिसिपेट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयश्री को रिएलिटी शो में भाग लेने के बाद ज्यादा…
Good luck jerry : पटियाला में किसानों ने रोकी जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, कहा- कृषि कानूनों की वापसी तक नहीं होगा ये सब
मनोरंजन डेस्क। पंजाब के पटियाला में बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म ‘गुडलक जेरी’ की शूटिंग स्थानीय किसानों ने बंद करवा दी है। क्रांति किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मल्टी स्टाटर बॉलीवुड फिल्म गुडलक जेरी की शूटिंग साइट पर जाकर जमकर हंगामा किया। स्थानीय किसानों ने कहा है कि जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक पंजाब में किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं होने देंगे। इसके अलावा फिल्म रोके जाने की वजह कंगना रनौत भी हैं। असल में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने किसान आंदोलन…
